Breaking News

#रायबरेली:- जनपद- गदागंज पुलिस व एसओजी टीम की गौ तस्कारों के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली तो दो अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए#


#रायबरेली:- जनपद- गदागंज पुलिस व एसओजी टीम की गौ तस्कारों के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली तो दो अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए#

#रायबरेली: जनपद- में गायों की तस्करी के लिए बिहार ले जा रहे थे कन्टेनर, ट्रक की जांच में तमंचा कारतूस सहित 28 गौ वंश बरामद, रायबरेली। जनपद में बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चारों और सक्रियता को पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है ताकि कोई अपराधी अपराधिक घटनाओं को अंजाम ना दे सके। ऐसे में गदागंज थाना इलाके में पुलिस को गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ का मामला प्रकाश में आया है पुलिस की माने तो दोपहर के समय एक ट्रक को जांच के लिए पुलिस ने रुकवाया था। पुलिस को देखकर उस पर सवार तीन लोग ट्रक छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस ने ट्रक की जांच की तो उसमें 28 गौ वंश मिले। पुलिस को गौ तस्करी की आशंका हुई तो तीनों की तलाश शुरू कर दी। रात में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन संदिग्ध लोग गोविंदपुर माधव नगर के जंगल में नहर के पास मौजूद हैं। गदागंज व डलमऊ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो संदिग्ध लोगों ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई तो एक युवक के पैर में गोली लगी और वह गिर गया जबकि दो अन्य अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। पुलिस ने घायल बदमाश से पूछताछ की तो उसने खुद को औरैय्या का रहने वाला बताया। रईस नाम के इस बदमाश ने बताया कि वह गायों की तस्करी कर बिहार ले जा रहा था। अभियुक्त रईस पुत्र वहीद (उम्र 40 वर्ष) निवासी ग्राम दलेल नगर थाना अजीतमल जिला ओरैया का निवासी है। जानकारी अनुसार गदागंज पुलिस व एसओजी टीम उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब एक गौ तस्कर को गोली मारकर दबोच लिया वही दो भागने में सफल रहे। पूरी गदागंज थाना इलाके की बताई जा रही है। थाना गदागंज पुलिस ने मु0अ0सं0- 11/ 2023 धारा- 3/ 5 (क) 8 गौवध निवारण अधिनियम व धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम दर्ज करते हुए कार्यवाही शुरू की है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त रईस उपरोक्त के पुलिस मुठभेड़ में गोली लगी है, जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल ले जाया गया है तथा दो अन्य अभियुक्त मौके से भागने मे सफल रहे है जिनकी तलाश की जा रही है। कुल-28 गौवंश, एक कन्टेनर वाहन संख्या HR38S9329 (सीज़ अन्तर्गत धारा- 207 मोटरवाहन अधिनियम) तथा एक तमन्चा, एक जिन्दा कारतूस व एक खोखा कारतूस 315 बोर (रईस के कब्जे से) बरामद किया गया है । अभियुक्तों के विरुद्ध थाना गदागंज पुलिस पर मु0 अ0 सं0- 12/ 2023 धारा- 307/ 504/ 506 भादवि व मु0अ0सं0-13/2023 धारा-3/ 25 शस्त्र अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही हुये न्यायिक अभिरक्षा मे भेजा जा रहा है। क्या कहता है पकड़ा गया अभियुक्त रईस, पूछताछ के दौरान अभियुक्त रईस ने बताया गया कि दिनांक 18 जनवरी 2023 को मै व मेरे दो साथी छोभनाला बार्डर यादव होटल के पास कन्टेनर HR38S9329 से गोवंश लादकर बेचने हेतु बिहार ले जा रहे थे रास्ते मे पुलिस चेकिंग को देख कर हम लोग कन्टेनर छोडकर वहां से भाग गये थे। आज पुनः हम लोग कही जाने की फिराक मे थे, तभी आप लोगों द्वारा पकड लिया गया#

No comments