Breaking News

#हरदोई:- बाबा रंजीत शाह क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुक़ाबले में महिपालखेड़ा ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, विशिष्ट अथिति के रूप में पहुंचे डॉक्टर नृपेन्द्र वर्मा ने विजेता टीम को किया सम्मानित#


#हरदोई:- बाबा रंजीत शाह क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुक़ाबले में महिपालखेड़ा ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत, विशिष्ट अथिति के रूप में पहुंचे डॉक्टर नृपेन्द्र वर्मा ने विजेता टीम को किया सम्मानित#

#हरदोई: कछौना- गोठवा में चल रहे बाबा रंजीत शाह क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में महिपालखेड़ा क्रिकेट टीम ने शानदार 127 रनों से जीत दर्ज की। टीम के ओपनर बल्लेबाज विवेक को उनकी शानदार 82 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। महिपाल खेड़ा टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। 16 ओवरों में 220 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी लक्ष्मणपुरवा की टीम की शुरुवात खासी अच्छी नही रही, टीम का नियमित अंतराल पर विकेटों का पतन होता रहा, जिसके चलते लक्ष्मणपुरवा की पूरी टीम मात्र 93 रनों पर सिमट गई। उपविजेता टीम के 7 बल्लेबाज दोहरे अंक तक नही पहुंच पाए। विशिष्ट अथिति के रूप में पहुंचे डॉक्टर नृपेन्द्र वर्मा ने विजेता टीम को ट्राफी देकर टीम के सभी सदस्यों को सम्मानित किया। इस दौरान मैच के संयोजक नफीस अली व सलमान, गाजू प्रधान मुन्ना, गोलू, नरेंद्र व कई अन्य सम्मानित जन व हजारों की तादात में दर्शक उपस्थित रहे#

No comments