#हरदोई:- बेनीगंज- सफाई कर्मचारी संघ के सफाई कर्मियों ने कार्य का किया बहिष्कार, छ: सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी हुए लामबंद#
#हरदोई:- बेनीगंज- सफाई कर्मचारी संघ के सफाई कर्मियों ने कार्य का किया बहिष्कार, छ: सूत्रीय मांगों को लेकर सफाई कर्मचारी हुए लामबंद#
#हरदोई: बेनीगंज- बेनीगंज नगर पंचायत में कार्यरत स्थाई संविदा ठेका सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मियों ने सोमवार को सुबह लगभग 9:00 बजे कार्य को बहिष्कृत करते हुए नगर पंचायत कार्यालय के सामने परिसर में हड़ताल पर बैठे गये। वहीं पर छः सूत्रीय मांगों को लेकर लामबंद हो गए। यह हड़ताल संघ के बेनीगंज नगर अध्यक्ष संदीप वाल्मीकि की अगुवाई में की जा रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक महिला सफाई कर्मचारी गीता देवी ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 27 दिसंबर 2022 को उप जिला अधिकारी संडीला को एक दिवसीय काम बंद हड़ताल में ज्ञापन सौंपा था। जिसकी मध्यस्थता एवं ठेका प्रबंधक संजय मिश्रा के आश्वासन के उपरांत हड़ताल को खत्म कराया गया था। जिसमें सफाई कर्मचारियों की मांगों की सभी बिंदुओं पर सहमति बनी थी। जिसके उपरांत आज तक ठेका प्रबंधक के द्वारा नितदिन एक नए आश्वासन के साथ गुमराह किया जा रहा है।सफाई कर्मियों की अब तक एक भी मांग पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला जिससे समस्त सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर संबंधित ठेका प्रशासन के खिलाफ समस्त मांगों का निस्तारण न होने तक सफाई कार्य का बहिष्कार व अनिश्चितकालीन के लिए काम बंद हड़ताल पर बैठ गए। इस मौके पर संदीप कुमार, आशुतोष कुमार,सुनील कुमार, भगवानदीन, प्रेम कुमार, गीता देवी, रंजना देवी, अनीता देवी, बिरला, शशी, संजू सहित तमाम सफाई कर्मचारी गण मौजूद रहे। अब देखना यह होगा कि क्या उक्त सफाई कर्मचारियों की छः सूत्रीय मांगों को लेकर ठेका प्रबंधक संजय मिश्रा कब तक आश्वासन देते रहेंगे? अथवा मांगों को समयानुसार पूर्ण करेंगे। समाचार के लिखे जाने तक ठेका प्रबंधक संजय मिश्रा नहीं पहुंच सके#

No comments