#हरदोई:- मल्लावां- अधेड़ ने गोली मारकर की आत्महत्या#
#हरदोई: मल्लावां- के ग्राम राघोपुर में एक अधेड़ ने अवैध हौसले से सिर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली सूचना पर पहुंची पुलिस। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बच्चा सिंह उर्फ गुड्डे सिंह उम्र 57 वर्ष अपने घर में रात 8:00 बजे अवैध असलहा 315 बोर के तमंचे से सिर की दाहिनी तरफ गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पारिवारिक जनों व ग्रामीणों में तमाम तरीके की चर्चाएं थी लेकिन शराब का आदी होना व खराब स्वास्थ्य के कारण चल रहे तनाव की वजह से आत्महत्या का मुख्य कारण निकल कर आया है फिलहाल पुलिस बारीकी से जांच कर रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी ने भी मौका मुआयना कर कोतवाली इंचार्ज को हर एंगल पर जांच करने के निर्देश दिए। बताया जाता है कि मृतक व्यक्ति के 8 बच्चे हैं जिनमें 5 की शादी हो गई है दो बेटा एक बेटी की शादी होनी रह गई थी। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने रात में ही लाश को पोस्टमार्टम के लिए हरदोई मोर्चरी भिजवाया।

No comments