#उरई:- जालौन- प्रशासन की सख्ती के चलते शिक्षक नेता अशोक राठौर हुए भाजपा में शामिल, भाजपा शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी की जीत हुई आसान#
#उरई:- जालौन- प्रशासन की सख्ती के चलते शिक्षक नेता अशोक राठौर हुए भाजपा में शामिल, भाजपा शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी की जीत हुई आसान#
#उरई: जालौन- भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने बताया कि शिक्षक संघ के नेता अशोक कुमार राठौर अपने साथी बीएल भास्कर, तुलसीराम, धर्मेंद्र सिंह, विवेक खरे, राजू कुशवाहा, विवेक प्रताप सिंह आदि दर्जनों शिक्षकों के साथ भाजपा में शामिल हो गये है।इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षक नेता अशोक राठौर के भाजपा में होने के बाद भाजपा प्रत्याशी बाबू लाल तिवारी भारी बहुमत से जीत होगी। शिक्षक नेता अशोक राठौर ने इस दौरान कहा कि वह शिक्षकों के सम्मान में हर समय खड़े रहते है। उन्होंने कहा कि वह एक जगह धोखा खा चुके है इस लिए पार्टी में निष्ठा रखी थी।उन्होंने कहा कि भाजपा ने शिक्षकों का सम्मान रखने का भरोसा दिलाया है यहीं कारण है कि वह भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है।इस दौरान भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं चुनाव प्रभारी संजय राय ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों की समस्या को लेकर काफी गंभीर है तथा पुरानी पेंशन बहाली को लेकर योजना तैयार कर रही है।बताते चले कि शिक्षक नेता अशोक कुमार राठौर ने शिक्षक एमएलसी इलाहाबाद-झांसी से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था जिनके ऊपर लखनऊ सहित आदि जगहों पर मुकदमे दर्ज है जिसके डर शिक्षक नेता भयभीत दिखाई दे रहे थे यहीं कारण के चलते उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण करनी पड़ी#

No comments