#हरदोई:- देश का संविधान हमे वोट देने का अधिकार प्रदान करता है/ उप जिलाधिकारी स्वाती शुक्ला#
#हरदोई:- देश का संविधान हमे वोट देने का अधिकार प्रदान करता है/ उप जिलाधिकारी स्वाती शुक्ला#
#हरदोई:- देश का संविधान हमे वोट देने का अधिकार प्रदान करता है/ उप जिलाधिकारी स्वाती शुक्ला#
#हरदोई: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायालय के तत्वाधान मे राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर तहसील सदर, मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी स्वाती शुक्ला ने उपस्थित लोगों को मतदाता दिवस की प्रस्तवना का वाचन कर शपथ दिलाई और कहा कि देश का संविधान हमे वोट देने का अधिकार प्रदान करता है इसलिये हमे अपने वोट का प्रयोग प्रत्येक चुनावों मे बिना जाति वाद ऊंच नीच भेद भाव के प्रयोग करना चाहिये। क्योंकि भारत के प्रत्येक व्यकित का वोट ही देश के भावी भविष्य की नीव रखता है इसलिये प्रत्येक व्यक्ति का वोट राष्ट्र के निर्माण मे भागी दारी बनता है। तहसीलदार। सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण डॉक्टर प्रतीत त्रिपाठी ने उपस्थित लोगों व स्कूली छात्र- छात्राओं को सम्बोधित करते हुये कहा कि जो युवा 18 की आयु पूर्ण कर चुके हैं वह अपना वोटर लिस्ट में ऑनलॉइन अपना नाम अंकित करा सकते हैं।मतदाता का महत्व बताते हुये कहा कि आप अपने वोट से एक अच्छा जनप्रतिनिधि चुन सकते हैं। और मतदान सूझबूझ व सोंच समझकर करना चाहिये क्योंकि देश की जनता के लिये मतदान सबसे महत्वपूर्ण अधिकारों मे एक है। मतदाता सूची में अच्छे कार्य के लिये सुपरवाईजरों व बीएलओ को उपजिलाधिकारी द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किये गये। कार्यक्रम का संचालन लेखपाल ऐश्वर्य मिश्रा ने किया। कार्यक्रम मे सांस्कृतिक गतिविधियां प्रस्तुत की गई। इस मौके पर नायब तहसीलदारों मे सुरभि रॉय, पियुष भार्गव, आभा चौधरी, अनेक सिंह, राकेश कुमार वर्मा सहित लीगल एड क्लीनिक फरहान सागरी, दिनेश कुमार व लेखपाल संघ के पदाधिकारी, अध्यपाकगण व स्कूली छात्र मौजूद रहे#
No comments