Breaking News

#हरदोई:- हरियावां- अनियंत्रित बाइक ट्रैक्टर ट्राली में घुसी एक की मौत#


#हरदोई:- हरियावां- अनियंत्रित बाइक ट्रैक्टर ट्राली में घुसी एक की मौत#

#हरदोई: हरियावां- कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने तेज रफ्तार बाइक की गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से  जा घुसी। जोरदार टक्कर लगने से बाइक सवार चालक को जहां हल्की चोटें आईं हैं और वही साथी की मौके पर मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार रूफील व दिग्विजय  निवासी कपूरपुर चौधी कहीं किसी काम से हरदोई जा रहे थे तभी तभी स्थानीय चीनी मिल को गन्ना लेकर जा रहा अज्ञात ट्रैक्टर ट्रॉली में कस्बे के स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने  बाइक की गन्ने से भरी ट्राली में पीछे भिड़ंत हो गई जिसमे बाइक सवार दिग्विजय (65)  पुत्र मोहन की मौके पर मौत हो गई सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों द्वारा अज्ञात ट्रैक्टर ट्राली के विरुद्ध प्रार्थना दिया गया है मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।

No comments