Breaking News

#हरदोई:- बघौली- एचसीएल फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम संपन्न#


#हरदोई:- बघौली- एचसीएल फाउंडेशन द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम संपन्न#

#हरदोई: बघौली- विकासखंड अहिरोरी के खंड विकास अधिकारी बृजेश मिश्र के द्वारा पंचायती राज अधिनियम के अद्यतन प्रावधानों के साथ- साथ प्रमुख योजनाओं और ग्राम पंचायत विकास योजना तैयार करने की विस्तृत जानकारी दी गई, खंड विकास अधिकारी द्वारा बताया गया कि आज के प्रशिक्षण में पंचायत के प्रमुख जिम्मेदारियों के दायित्व और प्रधान, सचिव तथा सदस्यों की भूमिका को स्पष्ट करने का पूरा प्रयास किया गया, श्री चंद्रोला ने उपस्थित सभी पंचायत प्रतिनिधि एवम पंचायत सचिवों को पंचायत राज की पृष्ठभूमि, ग्राम सभा की बैठक, ग्राम पंचायत की बैठक, ग्राम पंचायतों में समितियों की संरचना एवं भूमिका, वित्त, लेखा एवं ऑडिट, योजना निर्माण एवं ई ग्राम स्वराज के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। खंड विकास अधिकारी अहिरोरी द्वारा बताया गया कि सशक्त पंचायतें ही देश को सुदृढ़ता प्रदान करती है। वास्तव में पंचायतें सक्रिय हो तो किसी भी प्रकार की समस्या का समाधान ग्राम पंचायत स्तर पर किया जा सकता है, हम सब के सम्मिलित प्रयासों से किसी भी ग्राम पंचायत में स्थानीय स्तर पर विवादों का निपटारा, योजना का क्रियान्वयन जैसे अनेक कार्य कर सकते हैं, ग्राम पंचायतों में महिलाओं के प्रतिभाग और नेतृत्व पर भी खंड विकास अधिकारी अहिरोरी ब्रजेश मिश्र द्वारा विशेष प्रकाश डाला गया इस कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी बृजेश मिश्रा, सेवानिवृत्त संयुक्त निदेशक पंचायती राज श्री सूदन चंद्र, चंद्रोला ओला राज्य प्रशिक्षक शिक्षक मनीष कुमार सिंह, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुलदीप, ग्राम प्रधान राजीव पांडे, श्रीमती नीलम ग्राम सचिव दिनेश गुप्ता, सुधीर सिंह, नीरज कुमार, मिथुन, अरुण कुमार वर्मा, आदि उपस्थित रहे#

No comments