#हरदोई:- अल्पसंख्यक आयोग से घर वापस आ रही महिला प्रधान पर आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने किया हमला। महिला ग्राम पंचायत प्रधान ने जनपद कप्तान से लगाई न्याय की गुहार# डीडी शुक्ला की खास रिपोर्ट...
#हरदोई:- अल्पसंख्यक आयोग से घर वापस आ रही महिला प्रधान पर आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने किया हमला। महिला ग्राम पंचायत प्रधान ने जनपद कप्तान से लगाई न्याय की गुहार#
#हरदोई:- अल्पसंख्यक आयोग से घर वापस आ रही महिला प्रधान पर आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने किया हमला। महिला ग्राम पंचायत प्रधान ने जनपद कप्तान से लगाई न्याय की गुहार#
#हरदोई: जिले के थाना टड़ियावां क्षेत्र में दबंगों की सक्रिय गैंग का बोलबाला, आधा दर्जन से अधिक दबंगों ने महिला ग्राम प्रधान पर किया गड़ैती लगाकर हमला,पीड़िता प्रधान ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर लगाई आत्म सुरक्षा,एवं मामले की जांच कर कार्यवाही की मांग। बता दें कि थाना टड़ियावां क्षेत्र की ग्राम पंचायत साखिन रमुआपुर की वर्तमान ग्राम प्रधान आशिया उर्फ सबरन ने पुलिस अधीक्षक हरदोई को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि बीते दिन मंगलवार 17 जनवरी 2023 के दिन पीड़िता ग्राम प्रधान पूर्व प्रधान की प्रताड़ना से परेशान होकर अल्पसंख्यक आयोग की शरण में लखनऊ गई थी। जहां महिला प्रधान ने अल्पसंख्यक आयोग को प्रार्थना पत्र देकर पूर्व प्रधान विनोद व विपक्षी विनोद के सक्रिय गिरोह के द्वारा पीड़िता के पति के ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज करवाकर कैसे जेल भिजवाया गया? आदि के साथ पीड़िता को अन्य प्रताड़ना के बारे में आप बीती बताई थी। पीड़िता प्रधान का कहना कि अल्पसंख्यक आयोग से अपने घर वापस रात करीब 10:30 बजे अपनी चार पहिया गाड़ी से लौट रही थी, पीड़िता के साथ शैलेंद्र व अखिलेश थे। वापस लौटते समय रात में ही जब पीड़िता हरदोई - सीतापुर मार्ग स्थित शहबादपुर के आगे काला आम बगिया के पास पहुंची थी। उसी बीच विपक्षी विनोद पुत्र सूरज बक्श,अजीत पुत्र राजा सिंह, सुनील सिंह पुत्र ओमप्रकाश सिंह,संदीप पाल पुत्र जयकरन,नत्थू पुत्र छबीले, राजेंद्र पुत्र नत्थू , निवासी सर्वगण रमुआपुर मजरा साखिन व मुन्नू सिंह पुत्र पहलवान सिंह निवासी पहाड़पुर मजरा साखिन थाना टड़ियावां ने पीड़िता की गाड़ी को घेर लिया और कहा तुम बहुत बड़ी नेता बनती हो, हम सबकी शिकायत लखनऊ करने गई थी,और कहा दुबारा हम सभी कोई शिकायत कही की तो तुम्हारी खैर नही, और तुम्हारे पति को जेल से बाहर आने नही दूंगा, और तुम्हारे देवर, जेठ,भतीजे बाहर है उनका पुलिस से एनकाउंटर करवा देंगे। और कहा स्थानीय पुलिस हमारी मुट्ठी में है, जिसके बाद उक्त सभी विपक्षी लोग गंदी गंदी गालियां व जान माल की धमकी देने लगे,तब पीड़िता ने जैसे तैसे जान बचाकर अपने देवर को फोन कर घटना के बारे में जानकारी दी और अपने घर गई, पीड़िता ने आगे बताया कि उसको व उसके परिवार को विपक्षी लोग, आए दिन जान माल की धमकी देते हैं,उसके परिवार को विपक्षीगणो से जान माल खतरा बना रहता है। विपक्षी विनोद सिंह व अन्य विपक्षीगणों पर कई संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज है । हालांकि पीड़ित ग्राम प्रधान महिला ने पुलिस अधीक्षक से विपक्षी दलों पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है#




No comments