Breaking News

#फर्रुखाबाद:- दिव्यांगजनों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में हुआ जागरूकता कार्यक्रम#


#फर्रुखाबाद:- दिव्यांगजनों के लिए ड्राइविंग लाइसेंस के बारे में हुआ जागरूकता कार्यक्रम#

#फर्रुखाबाद: सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन कार्यालय में संभागीय निरीक्षक प्राविधिक जीवन कुमार द्वारा दिव्यांग जनों हेतु ड्राइविंग लाइसेंस एवं उसके संबंध में अन्य प्रावधानों के बारे में जागरूकता प्रदान की गई। संभागीय निरीक्षक जीवन कुमार ने 32 प्रतिभागियों को बताया की मोटर वाहन अधिनियम में दिए गए प्रावधानों के अनुसार मेडिकल सर्टिफिकेट के उपरांत दिव्यांग जनों को भी ड्राइविंग लाइसेंस निर्गत करने का प्रावधान है#

#मोटर वाहन अधिनियम में निशक्त वाहन के पंजीयन की व्यवस्था तथा उनके लिए अलग से ड्राइविंग लाइसेंस इनवेलिड कैरिज चलाने हेतु जारी किया जाता है परंतु जानकारी के अभाव में दिव्यांगजन अक्सर इस सुविधा से वंचित रह जाते हैं । अतः दिव्यांगजनों को चाहिए कि वह अपने क्षमता के अनुसार मेडिकल सर्टिफिकेट के आधार पर ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त करने हेतु कार्यालय से सीधे संपर्क करें#

No comments