Breaking News

#रायबरेली:- स्थापना दिवस पर संकट मोचन धाम में अखण्ड भंडारा सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित#


#रायबरेली:- स्थापना दिवस पर संकट मोचन धाम में अखण्ड भंडारा सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित#

#रायबरेली:- हवन, आरती के बाद प्रसाद वितरण में जमकर भक्तों ने चखा पूड़ी सब्जी का प्रसाद, इन्दिरा नगर के समीप राजकीय कालोनी में वर्ष 2002 में प्रतिष्ठापित श्री संकट मोचन धाम (दक्षिणमुखी पंचमुखी) हनुमान एवं शनि मंदिर के स्थापना दिवस 2 फरवरी को जहां विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। वहीं विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। इस धाम में प्रतिवर्ष भंडारे का आयोजन किया जाता है। इस बार प्रातः आज मंडलाधीश्वर महन्त गणेशानंद, चन्द्र प्रकाश गिरि तथा श्री संकट मोचन धाम ट्रस्ट के अध्यक्ष धर्मेन्द्र पाण्डेय ने संगीतमय सुन्दर कांड का सम्पुरीकृत पाठ किया। उसके बाद  हवन, आरती के बाद प्रसाद वितरण शुरू हुआ।  कथा प्रवचन के बाद पूड़ी सब्जी का भंडारा आरम्भ हुआ जो देर शाम तक चलता रहा।  धाम के मुख्य महन्त स्वामी गणेशानंद महराज जी ने बताया कि स्थापना दिवस पर अनेक महन्तों के आगमन की सूचना है। यही नहीं मथुरा वृन्दावन से सांस्कृतिक कार्यक्रम की टोली अपना धार्मिक प्रदर्शन करेंगी#

#इस विशाल भंडारे में महन्त कृष्ण बिहारी, पुजारी दिनेश शुक्ल, पूर्व प्रमुख दुर्गेश शुक्ल, संतोष कुमार पाण्डेय, मनीष सिंह, गुलाब जायसवाल, महेश त्रिपाठी, सुनील सब्बरवाल, राकेश द्विवेदी, बब्बन सिंह, सचिन पाण्डेय, प्रबन्धक सुनील कुमार त्रिपाठी, उपप्रबंधक माधवराज दुबे, अध्यक्ष धर्मेन्द्र पाण्डेय, उपाध्यक्ष मिथलेश तिवारी,कोषाध्यक्ष शुभम पाण्डेय, वशी खान, विधि सलाहकार उमेश चन्द्र पाण्डेय, शीबू पाण्डेय, अभिषेक पाण्डेय, गोपाल शुक्ल और संस्थापक अशोक पाण्डेय का सराहनीय योगदान रहेगा। आयोजकों ने जन मानस से भंडारे में शामिल होने का आहवान किया है#

No comments