#हरदोई:- संडीला- तहसील प्रशासन की रोक के बाद भी खलिहान की भूमि पर हो गया अवैध निर्माण जिम्मेदार कौन#
#हरदोई:- संडीला- तहसील प्रशासन की रोक के बाद भी खलिहान की भूमि पर हो गया अवैध निर्माण जिम्मेदार कौन#
#हरदोई: संडीला- तहसील क्षेत्रीय कानून गो/ क्षेत्रीय लेखपाल ने लगा रखी थी रोक, ग्रामीणों ने पुलिस पर लगाया सांठगांठ का आरोप, गौसगंज, संडीला- तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा गौसगंज में गाटा संख्या 734 (क) खलिहान के नाम दर्ज है। जिस पर गांव के दबंग भूमाफिया दिनेश पुत्र बाबूलाल ने अबैध कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों ने जिसकी शिकायत तहसील दार संडीला व क्षेत्रीय कानून गो राघवेंद्र मिश्रा व क्षेत्रीय लेखपाल अशोक राजवंशी से की थी। क्षेत्रीय कानून गो राघवेंद्र मिश्रा व क्षेत्रीय लेखपाल अशोक राजवंशी ने खलिहान की भूमि गाटा संख्या 734 क की भूमि पर किसी भी तरह के निर्माण पर रोक लगाने के लिए स्थानीय पुलिस को फोन के माध्यम से कई बार अवगत कराया था। कुछ दिन तक मामला दबा रहा। सोमवार को ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल अशोक राजवंशी व क्षेत्रीय कानून गो राघवेंद्र मिश्रा व तहसील दार संडीला को जानकारी देते हुए बताया कि दबंग भूमाफिया ने खलिहान की भूमि गाटा संख्या 734क पर निर्माण कर लिया है। जिसकी शिकायत क्षेत्रीय कानून गो राघवेंद्र मिश्रा व क्षेत्रीय लेखपाल अशोक राजवंशी ने उप जिला अधिकारी संडीला से की है विषेस सूत्रों की माने तो पुलिस की हीलाहवाली से गाटा संख्या 734 क पर निर्माण हो गया है। ग्रामीणों में पुलिस की कार्यशैली से असंतोष व्याप्त है।ग्रामीणों ने कहा कि बिना पुलिस की सांठगांठ से कोई भी गलत कार्य नही कर सकता। पर दबंग भूमाफिया खलिहान की भूमि गाटा संख्या 734 क पर अबैध कब्जाकर निर्माण कर लिया हैं। पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी रही। अब देखना यह है कि क्या खबर प्रकाशित होने के बाद इन, भूमाफियाओं पर क्या कोई कार्यवाही होती भी है या इस प्रकरण को ठंडे बस्ते में डाल दिया जायेगा#

No comments