Breaking News

#हरदोई:- कछौना- चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़#


#हरदोई:- कछौना- चैत्र नवरात्रि के पहले दिन मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़#

#हरदोई: कछौना- चैत्र नवरात्रि के अवसर पर मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के लिए घरों व मंदिरों में विशेष साफ सफाई अभियान किया गया। नगर पंचायत का कछौना पतसेनी द्वारा मंदिरों की विशेष सफाई व्यवस्था की गई, चूना डलवाया गया। अधिशासी अधिकारी रामबदन यादव ने साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। प्रथम दिन घट स्थापना के साथ मां शैलपुत्री का पूजन के लिए सुबह से मंदिरों में बच्चे युवा महिलाएं बुजुर्गों ने पहुंचकर पूजा अर्चना की। मंदिरों में माता की प्रतिमा को संघार के लिए चुनरी, कुमकुम, लाल बिंदी, लाल चूड़ियां, सिंदूर से श्रृंगार किया गया। मां की प्रतिमा मनमोहक लगने लगी। श्रद्धालु मां की भक्ति में ओतप्रोत नजर आए, मां शक्ति स्वरूप है। मां दुर्गा का पूजा करने से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। चारों ओर एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पूरा वातावरण धार्मिक वातावरण से ओतप्रोत है। दुर्गा पाठ, देवी गायन, देवी जागरण से मां दुर्गा को याद कर रहे हैं#

No comments