Breaking News

#हरदोई:- शाहाबाद- होली मिलन समारोह में खेली गई फूलों की होली#


#हरदोई:- शाहाबाद- होली मिलन समारोह में खेली गई फूलों की होली#

#हरदोई: शाहाबाद- चुनावी बयार में नगर में होली मिलन का सिलसिला अभी थमा नहीं है।गुरुवार को नगर के एक मैरिज हॉल में भाजपा से टिकट के दावेदार द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया।जिसमे सैकड़ों लोगों ने फूलों की होली सहित अन्य झांकियों का आनंद उठाया।शाहाबाद की विधायिका उत्तर प्रदेश सरकार की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी एक दिन पूर्व हुए दोहरे हत्याकांड की वजह से नहीं पहुंच सकीं#

#नगर शाहाबाद में सत्ता के सहारे नगर पालिका अध्यक्ष पद की वैतरणी पार लगाने वालों में होड़ लगी है।इसी क्रम पिछड़ा वर्ग से भाजपा के नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद के सशक्त दावेदार सुनील गुप्ता मंदिर वाले ने गुरुवार को नगर के रॉयल मैरिल लान में विशाल होली मिलन समारोह का आयोजन किया।जिसमे बाबी म्यूजिकल ग्रुप द्वारा बरसाने की होली,फूलों की होली सहित राधा कृष्ण की मनमोहक झाकियों द्वारा नगर वासियों का मन मोह लिया।नगर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों की मौजूदगी से सुनील गुप्ता और उनके समर्थक गदगद दिखाई दिए।पूर्व ब्लॉक प्रमुख राम नाथ त्रिपाठी भाजपा से नगर पालिका का चार बार चुनाव लड़ चुके फायर ब्रांड हिंदू नेता राजेंद्र मिश्रा राम सनेही मिश्रा हर्ष पांडेय सहित वरिष्ठ नेताओं का स्वागत सुनील गुप्ता द्वारा किया गया।भाजपा युवा नेता गोपाल गुप्ता ने बताया कि हम नीतियों के आधार पर पिछड़ा वर्ग आरक्षण की सीट पर अपने पिता के लिए नगर पालिका अध्यक्ष पद का टिकट मांग रहे हैं।हमारे परिवार ने हमेशा पीड़ितों की मदद की है।होली मिलन में आई जनता ने ये दिखला दिया है कि हमारी दावेदारी सही है।इस अवसर पर अमित मिश्रा गोपाल त्रिपाठी नवनीत गुप्ता विमलेश दीक्षित सुभाष रस्तोगी संजय ओमर रजनी गुप्ता विनीता पाण्डेय राम नरेश पांडे अधिवक्ता संघ शाहाबाद के अध्यक्ष गोविंद राम दीक्षित सहित नगर वासी सम्मिलित हुए#

No comments