#हरदोई:- गौरव अग्रवाल बने विश्व की सबसे बड़ी श्री श्याम सेना के प्रदेश महामंत्री, प्रदेश महामंत्री के रूप में चयनित होने पर उनके घर बधाई देने वालो का लगा ताँता#
#हरदोई:- गौरव अग्रवाल बने विश्व की सबसे बड़ी श्री श्याम सेना के प्रदेश महामंत्री, प्रदेश महामंत्री के रूप में चयनित होने पर उनके घर बधाई देने वालो का लगा ताँता#
#हरदोई: समस्त हिन्दू सनातनियो को एकजुट व् जागरूक करने व् श्री खाटू श्याम के प्रचार प्रसार के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर गठित श्री खाटू श्याम सेना के राष्ट्रीय अध्य्क्ष दीपचंद्र अग्रवाल व् राष्ट्रीय सचिव सुनील कुमार चौहान ने संघठन का विस्तार करते हुए रेलवे गंज निवासी गौरव अग्रवाल को भारत के सबसे बड़े प्रदेश उत्तर प्रदेश के महामंत्री के पद नियुक्त किया है#
#इस अवसर पर श्री खाटू श्याम सेना के मुख्य वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विकास चंद्र अग्रवाल ने गौरव अग्रवाल को उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री का नियुक्ति पत्र देते हुए उम्मीद जताई की उनके नेतृत्व में संघठन सम्पूर्ण प्रदेश में विधिवत काम करते हुए सनातन धर्म की रक्षा व् एकजुटता का काम करेगा I उन्होंने बताया की जयपुर की श्याम भक्त संस्थापिका श्रीमती पुष्पा देवी अग्रवाल के निर्देशन में चल रहे इस संघटन में कई प्रमुख संतो, गायको, हिन्दू जागरण मंचो आदि का निरंतर सहयोग मिल रहा है#
#इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्य्क्ष संतराम गुर्जर, पंजाब प्रदेश अध्य्क्ष प्रदीप बावा, युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपेंद्र संकथ, दिल्ली संयोजक महेश शर्मा, राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रेनू श्रीवास्तव, दिल्ली संघठन मंत्री राजेश चौधरी आदि मौजूद रहे#
#ज्ञात हो युवा वर्ग का प्रतिनिधित्व कर रहे गौरव अग्रवाल वर्तमान में कई धार्मिक संघठनो में सक्रीय है। प्रदेश महामंत्री के रूप में चयनित होने पर उनके घर बधाई देने वालो का ताँता लगा रहा#
No comments