#हरदोई:- बीरे- यादव- बनें- सपा- जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं- में- उत्साह- की- लहर#
#हरदोई:- बीरे- यादव- बनें- सपा- जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं- में- उत्साह- की- लहर#
#तेजतर्रार सपा नेताओं में होती है बीरे यादव की गिनती#
#खोज जारी है- न्यूज ------------ रिपोर्ट डीपी सिंह चौहान#
#हरदोई: बीते कई दिनों से सपा के नए जिलाध्यक्ष को लेकर कयासों का बाजार गर्म था और लोग कई नामों पर कयास लगा रहे थे लेकिन सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी नामों को किनारे कर पार्टी के प्रति पूर्ण समर्पित सपा के सबसे विश्वसनीय चेहरे पर अपना दांव लगाकर उसे पार्टी की बागडोर सौंपी है। सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पार्टी के लिए जीजान न्यौछावर करने वाले सांडी ब्लॉक के बरगदापुरवा गांव निवासी सपा नेता बीरेन्द्र सिंह बीरे यादव को सपा का नया जिलाध्यक्ष बनाया है। बीरे यादव अब निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा जीतू की जगह लेंगे। बीरे यादव को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाये जाने की सूचना जैसे ही हरदोई पहुंची उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है#
#बतातें चलें कि सूबे में समाजवादी पार्टी की सरकार जाने के बाद जिले के लगभग तमाम बड़े नेताओं ने सपा का दामन छिटककर सत्तारूढ़ दल का दामन थाम लिया लेकिन पार्टी में जिला महासचिव की जिम्मेदारी निभाने वाले बीरे यादव ने पार्टी व अखिलेश यादव के प्रति अपनी निष्ठा डिगने नही दी। हालांकि जिला महासचिव बीरे यादव पर भी इस दौरान सपा छोड़ने का दबाब बनाने की तमाम कोशिशें हुई। बीरे यादव ने दमनकारी कार्यवाही झेलना गवारा समझा लेकिन पार्टी का साथ नही छोड़ा और उसके प्रतिफल स्वरूप आखिरकार उन्हें पार्टी ने जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी सौंप दी#
#सपा जिलाध्यक्ष बनाये गए बीरे यादव की गिनती तेजतर्रार सपा नेताओं में होती है और उनके जिलाध्यक्ष बनने से सपा कार्यकर्ताओं में नई चेतना साफ देखी जा सकती है#
#बीरे यादव के सपा जिलाध्यक्ष बनने के बाद एक सपा नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि निवर्तमान सपा जिलाध्यक्ष जीतू वर्मा के कार्यकाल के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश कम दिखाई देता था और हरदोई में सपा मजबूत विपक्ष की भूमिका ठीक से नही निभा पा रही थी जिसके चलते पार्टी कार्यकर्ता व नेता धरना प्रदर्शन तथा आंदोलन करने से बचते थे लेकिन अब सपा को एक दमदार जिलाध्यक्ष मिला है जिसका असर आगामी कुछ दिनों में देखने को मिलेगा#
खोज जारी है.24×7 न्यूज चैनल/ हिन्दी दैनिक समाचार पत्र की खास रिपोर्ट...

No comments