Breaking News

#कालपी:- जालौन- ट्रेलर देखकर ही घबरा गये पिक्चर तो अभी बाकीं है भईया#



#कालपी:- जालौन- ट्रेलर देखकर ही घबरा गये पिक्चर तो अभी बाकीं है भईया#              

हामिद खान ब्यूरो

#कालपी: जालौन- मे दो घंटे बिलम्भ से आये भाजपा के विजय रथ के साथ जो समर्थकों की भीड़ देखी गई जिसने नगर के प्रमुख मार्गों से गुजर कर अपनी ताकत दिखाई उसे देखकर सपा बसपा कांग्रेश और निर्दलीयों के छक्के छूट गये!रोड-शो की सफलता से गदगद वरिष्ठ भाजपा नेता अतुल कुमार गुप्ता ( सिंटू)ने कहा ये तो ट्रेलर है पिक्चर तो अभी बाकी है#

#कार्यकृम की सफलता से प्रश्न वरिष्ठ भाजपा नेता शशिकांत सिंह चौहान (कल्लू ठाकुर)ने कहा कि जिस तरह आज भाजपा के उत्साही और समर्पित कार्यकर्ताओं समर्थकों सम्मानित मतदाताओं ने रोड-शो में शामिल होकर अपना शक्ति का हल्का सा प्रदर्शन किया उसे देखकर बिरोधियों के छक्के छूट गये#

#आगे भाजपा का विजय रथ उसके पीछे खुली जीप में नगर पालिका परिषद कालपी से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रमेश तिवारी  नरेन्द्र सिंह जादौन उसके पीछे सैकड़ो की संख्या मे सामिल दो पहिया और चार पहिया वाहनों मे सवार भाजपा के समर्थक और कार्यकर्ताओं का भारी हुजूम जय श्री राम मोदी योगी जिंदाबाद भाजपा  जिंदाबाद के गगन भेदी नारों के साथ निकले रोड सो ने नगर में भाजपा की ताकत का बिरोधियों को ऐहसास करा दिया आज के रोड शो ने नगर पालिका परिषद कालपी से भाजपा की ऐतिहासिक विजय का शंखनाद कर ही दिया#

#रोड शो के समापन के बाद उपस्थित जन सैलाब को सम्भोधित करते हुए भाजपा के पूर्व बिधायक  नरेन्द्र सिंह जादौन ने कहा कि आज जिस तरह से नगर की सम्मानित जनता ने और पार्टी के हर छोटे बड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों का जो उत्साह देखा गया वह कालपी के इतिहास में पहली बार देखा जा रहा है।नगर अध्यक्ष अमित पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए  कहा कि नगर की सम्मानित जनता और भाजपा के निष्ठावान देवतुल्य कार्यकर्ताओं का जो समर्थन जो सहयोग आज मिला उसके लिये  सभी का आभार व्यक्त करते है सभी के त्याग और सहयोग को नमन करते है  और आज पूरे विश्वास के साथ कह सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा रमेश तिवारी को प्रत्याशी  बनाना सफल साबित हुआ आज  मुझे पूर्ण विश्वास  हो गया कि भाजपा प्रत्याशी  रमेश तिवारी की बहुत बडी़ जीत होगी जो इतिहास में दर्ज होगी आज आज कार्यकृम को आस्तीत सफलता दिलाने के लिये  सभी का ह्रदय से बहुत  बहुत  आभार व्यक्त करते हैं#

#आज के भाजपा के इस रोड शो ने उन्हें भी आइना दिखा दिया जो अपने को भाजपा का बडा़ नेता समझते थे और पार्टी के फैसले के विरूद्ध जाकर इस्तीफा य बागी प्रत्याशी की धमकी देकर अपनी राजनीतिक लाइफ को समाप्त कर  सूरज को दिया दिखाने लगे आज उनकी हेकडी़ धूल धूसित हो गई  और अपने गलत निर्णय पर माथा पीटने लगे! आज जिस तरह भाजपा के समर्पित और त्यागी कार्यकर्ताओं ने अपनी ताकत को दिखाया उससे तमाम प्रत्याशियों ने अपनी पराजय स्वयं ही स्वीकार कर ली#

#पूर्व बिधायक डाक्टर अरूण मैहरोत्रा ने कहा प्रचार प्रसार और रैली तथा रोड शो में मिल रही आस्तीत सफलता से सिद्ध हो गया कि नगर पालिका परिषद कालपी में भगवा लहराने में कुछ ही समय बाकी है !उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की आपकी मेहनत अतुलनीय है जिसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं पर यह मेहनत तभी परवान चढ़ेगी जब आप आगामी 4 मई को अपने मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक ले जाकर मतदान करवा लें तो मेरा मानना है आपकी सफलता आपकी विजय को कोई नहीं  रोक सकता ! इसी तरह सत्य प्रकाश विश्नोई, ज्योती प्रसाद अहिरवार देवेन्द्र गुप्ता, अरबिन्द सिंह राठौर,कमलेश सिंह यादव डम्मर, बाबू सिंह यादव  श्रीकांत पुरवार, सुरजीत सिंह चौहान, दिग्विजय सिंह, अरुण सिंह बना,आदि ने भी ऐतिहासिक  रोड शो की सफलता पर भाजपा की जीत का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं को और मेहनत से कार्य करने के लिए उत्साहित किया और भरोसा दिलाया आपकी मेहनत सफल होगी और नगर पालिका परिषद कालपी  में भाजपा का कमल खिलेगा#

No comments