#कालपी:- जालौन- निर्दलीय प्रत्याशी अरबिन्द सिंह यादव को मिल रहा अपार समर्थनक्या, गुल खिलाऐगा पहिया सोचने पर मजबूर बहन भइया# हामिद खान ब्यूरो
हामिद खान ब्यूरो
#कालपी: जालौन- तमाम चुनाव देखे कवरेज की खबरें लिखीं पर न जाने क्यों स्थानीय नगर निकाय चुनाव 2023 में कालपी नगर पालिका परिषद से निर्दलीय प्रत्याशी अरबिन्द सिंह यादव के चुनावी रणनीति और उनके प्रचार प्रसार तथा उनके साथ चल रहे समर्थकों के भारी हुजूम को देखकर उनके बारे में लिखने को कलम अपने आप सक्रिय हो जाती है#
#माना जाता है कि लडा़ई प्रमुख राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों के बीच होती है पर इस बार कालपी में जिस तरह निर्दलीय प्रत्याशी अरबिन्द सिंह चुनाव लड़ रहे हैं तो उसमें यह कहना अतिश्योक्ति न होगा कि फाइट में अरबिन्द को अलग नहीं किया जा सकता और यदि कोई प्रत्याशी उनको अलग मानता है तो उसकी ये बडी़ भूल होगी!मतदान का समय कम बचा है सारे प्रत्याशियों ने जीत के लिये पूरी ताकत झोंक दी है क्या दिन क्या रात मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के हर तरीके इस्तेमाल हो रहे है! वहीं निर्दलीयों में सबसे अधिक अगर किसी प्रत्याशी ने सपा बसपा और भाजपा को टक्कर देने में सफल हो रहे है तो वह हैं तीन कार्यकलों से लगातार सभासद रहे सपा के दिग्गज नेता जिन्हें समाज वादी पार्टी ने हल्का कर देखा और उन्हें अपना सिम्बल नहीं दिया जिसके चलते निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे अरबिन्द यादव सबसे बडा़ खतरा सपा के लिए ही साबित हो रहे हैं अपने विनम्र स्वाभाव अपने अच्छे आचरण के चलते जो जनता का प्यार और सम्मान अरबिन्द सिंह को मिल रहा है उससे बसपा और भाजपा में भी बैचेनी पैदा कर रखी है! सैकड़ों समर्पित समर्थकों के साथ नगर की गलियों में घूम रहे अरबिन्द यादव के पहिया के नीचे आकर कौन कौन घायल होगा ये तो चार मई के बाद ही पता चलेगा पर जिस तरह से नगर में पहिया की धूम मची है उसे नकारा नहीं जा सकता! अरबिन्द यादव की लडा़ई किसी भी माने में कमजोर नहीं है अच्छों अच्छों को अपनी ताकत का ऐहशास करा दिया और आगे ही बढ़ते जा रहे है! विकास का पहिया- अरबिन्द भइया का नारा- नगर में गुंजायमान है#


No comments