Breaking News

#हरदोई:- माधोगंज- मीना मंच का किया गया गठन#


 #हरदोई:- माधोगंज- मीना मंच का किया गया गठन#

#हरदोई: माधोगंज- उच्च प्राथमिक विद्यालय सदरियापुर में बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुगमकर्त्ता प्रियंका श्रीवास्तव के नेतृत्व में मीना मंच का गठन किया गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक नीरज गुप्ता ने नव गठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी।सुगम कर्त्ता प्रियंका श्रीवास्तव ने मीना मंच के उद्देश्य बालिकाओं की अभिव्यक्ति क्षमता बढ़ाना, नेतृत्व एवं सहयोग की भावना विकसित करना, बालिकाओं को स्वावलंबी बनाना, और किशोरावस्था संबंधी जिज्ञासाओं की अभिव्यक्ति एवं समाधान, समस्त बालिकाओं को शिक्षा की धारा से जोड़ना, पढ़ना, रचना, मंच -लेखन एवं चित्रण, कौशल सुधार एवं जीवन कौशल का विकास, स्वास्थ्य पोषण एवं स्वच्छता की जानकारी तथा गांव में तत्संबंधी गतिविधियों का आयोजन, बाल एवं महिला अधिकारों का ज्ञान, बाल- विवाह को रोकना, बचत हेतु प्रोत्साहन, मिशन शक्ति से परिचय कराना, महिला हेल्पलाइन का नंबर याद करवाना, शैक्षिक सुधार करवाने का प्रयास, मीना मंच के संगठन से परिचय करवाना है#

#प्रभारी प्रधानाध्यापक ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 24 सितम्बर को मीना का जन्मदिन मनाया जाता है मीना एक काल्पनिक चरित्र है जो बालिकाओ के मुद्दों को समझाने के लिए बनाया गया है#

No comments