25हजार के इनामिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरोह बनाकर गोकशी के अपराधों को देता था अंजाम, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा
25हजार के इनामिया को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गिरोह बनाकर गोकशी के अपराधों को देता था अंजाम, पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा
हरदोई। खोज जारी है। [न्यूज़ एडिटर एवं जिला संवाददाता:-पीयूष मिश्रा रौनक] सुरसा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक गोकश को गिरफ्तार किया है। आरोपी गिरोह बनाकर गोकशी के कार्यों में लिप्त था। जिस पर एसपी हरदोई ने 25हजार का इनाम घोषित किया। आरोपी तभी से फरार चल रहा था, जिसको सुरसा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।बताते चले कि सुरसा पुलिस ने गिरोह बनाकर गोकशी करने वाले आरोपी यामीन को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी गैंगस्टर लगने के बाद से फरार चल रहा था। एसपी हरदोई ने आरोपी पर 25हजार का इनाम घोषित किया। पुलिस काफी दिनों से आरोपी की तलाश में थी। तभी सुरसा पुलिस ने सेमरा चौराहा के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछताक्ष में अपना नाम यामीन पुत्र हैदर खान निवासी टांडा बादली थाना टांडा जनपद रामपुर बताया है। आरोपी सुरसा थाने पर गैंगस्टर एक्ट में वांक्षित चल रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।एएसपी पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि सुरसा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांक्षित गोकश को गिरफ्तार किया है। जिस पर हरदोई पुलिस ने 25हजार का इनाम घोषित किया था, तभी से यह फरार चल रहा था। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसको जुर्म और धारा से अवगत कराकर जेल भेजा जा रहा है।

No comments