Breaking News

हरदोई।तेज़ रफ्तार ट्रक ने ओमनी कार में मारी टक्कर, चालक की हुई दर्दनाक मौत

तेज़ रफ्तार ट्रक ने ओमनी कार में मारी टक्कर, चालक की हुई दर्दनाक मौत, रिश्तेदारों को छोड़कर आते वक्त हुआ हादसा
हरदोई। खोज जारी है।[न्यूज एडिटर एवं जिला हो संवाददाता:-पीयूष मिश्रा रौनक] बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कटरा बिल्हौर मार्ग पर तेज़ रफ्तार ट्रक ने ओमनी कार में टक्कर मार दी। जिससे ओमनी चालक की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। कार चालक रिश्तेदारों को बिलग्राम छोड़कर वापस जा रहा था। इसी बीच तेज रफ़्तार ट्रक की टक्कर से उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।बताया गया कि माधौगंज थाना क्षेत्र के पूर्वी पटेल नगर रूदामऊ निवासी रवीश अपने रिश्तेदारों को कार से छोड़ने बिलग्राम गया था। रिश्तेदारों को छोड़कर वह ओमनी कार से वापस घर आ रहा था। इसी बीच बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के नौमलिकपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ओमनी कार में टक्कर मार दी। जिससे कार चालक रवीश गुप्ता पुत्र जगपाल गुप्ता की मौके पर मौत हो गई। हादसे में हुई दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
एएसपी पूर्वी नृपेंद्र कुमार ने बताया कि बिलग्राम थाना क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से कार चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तहरीर मिलने पर मामले में विधिक कार्रवाई की जायेगी।

No comments