Breaking News

नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़।। दो गिरफ्तार

नकली नोट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़।। दो गिरफ्तार
हरदोई। खोज जारी है [ न्यूज़ एडिटर एवं जिला संवाददाता पीयूष मिश्रा रौनक ] नकली नोट चलाने वाले गिरोह के दो लोगों को सुरसा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह लोग जाली नोट को ठिकाने लहगाने का कार्य कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से 100, 200 व 500 के नोट बरामद किए हैं। आपको बता दें कि सुरसा थाना पुलिस ने ग्राम सुगवां निवासी रामू सिंह उर्फ नरायण सिंह व ग्राम खुदुई फतियापुर निवासी महेंद्र पाल को गिरफ्तार कर लिया इनके पास से 100, 500 व 200 के नोट भारी मात्रा में बरामद किये हैं दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अभी यह नहीं पता लगा सकी है कि यह नकली नोट कहां से आते थे। इनको कहां से संचालित किया जा रहा थ। बताते चलें जिले में लगातार व्यापारियों के पास नकली नोट आ रहे थे यह नोट कहां से आ रहे हैं इसका पता अभी नहीं लग सका है। अब इन दोनों आरोपियों को पकड़े जाने के बाद शायद इसका खुलासा हो सके कि जिले में नक़ली नोट कहां से आते हैं। नकली नोटों को बनाने वाले कौन लोग हैं। यह शायद इन आरोपियों से पुलिस पता कर सके। इस संबंध में सुरसा थानाध्यक्ष ओपी सिंह ने बताया कि नकली नोटों का धंधे की शिकायत काफी दिनों जे मिप रही थी लेकिन आज दो लोगों को पकड़कर सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि इन लोगों में से एक पर पहले से टड़ियावां थाना में मुकदमा दर्ज है।

No comments