Breaking News

कैरियर काउन्सिल कार्यक्रम का किया गया आयोजन

कैरियर काउन्सिल कार्यक्रम का किया गया आयोजन
हरदोई। खोज जारी है [संवाददाता ज्ञानेंद्र कुमार]  जिला सेवायोजन अधिकारी मीता गुप्ता ने बताया है कि आज जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (महिला) निकट लखनऊ चुंगी, मे प्रशिक्षार्थियों के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी एवं अनेक कौशल सम्बन्धी रोजगार परक तैयारी के सम्बन्ध विषय पर कैरियर काउन्सिल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम मे काउन्सलर प्रियांक अग्रवाल, वाई पी द्वारा प्रशिक्षार्थियों को उनके व्यक्तित्व विकास प्री-प्लेसमेन्ट तैयारी/सकारात्मक रवैया एवं कैरियर फोकस के बारे मे विस्तृत रूप से जानकारी दी गयी। कार्यक्रम लगभग 65 प्रशिक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया, इसके साथ ही प्रशिक्षार्थियों के रोजगार हेतु 17 जून 2023 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, मे वृहद रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न कम्पनियों द्वारा प्रशिक्षार्थियों का चयन किया जायेगा।

No comments