Breaking News

#हरदोई:- माधोगंज- क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू ने बीजेपी कार्यकर्ता की मौत पर जताया शोक, परिजनों को ढांढस बंधाया, कहा हर सम्भव की जाएगी मदद#


#हरदोई:- माधोगंज- क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू ने बीजेपी कार्यकर्ता की मौत पर जताया शोक, परिजनों को ढांढस बंधाया, कहा हर सम्भव की जाएगी मदद#

#हरदोई:- माधोगंज- कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर पूर्वी निवासी जगपाल गुप्ता के पुत्र व भाजपा कार्यकर्ता रबीश गुप्ता की गुरूवार की रात बिलग्राम से घर वापसी करने के दौरान बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गांव नौमलिकपुर के पास बिल्हौर कटरा हाईवे मार्ग पर सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी। रविवार को क्षेत्रीय विधायक आशीष सिंह आशू मृतक के घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया। वहीं उनके परिजनों को ढांढस बंधाते हुए हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी का युवा कार्यकर्ता असमय काल के गाल में चला गया है जिससे परिवार के लोग सदमें में हैं पार्टी को भी गहरी क्षति पहुंची है। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रमेश वर्मा, जतिन पटेल, आशीष कुमार पटेल, मयंक वर्मा, समाजसेवी, नंदकिशोर गुप्ता, महेन्द्र सिंह सहित मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने दुःख प्रकट किया#

No comments