Breaking News

महिला कोटेदार को जातिसूचक गाली गलौज करने के साथ की मारपीट

महिला कोटेदार को जातिसूचक गाली गलौज करने के साथ की मारपीट

सांडी/हरदोई। खोज जारी है [ संवाददाता शिवम सिंह ] थाना क्षेत्र के घटकना गांव निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर गांव निवासी कुछ लोगों पर घर के दरवाजे पर आकर जातिसूचक गाली गलौज करने के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है
जानकारी के अनुसार सांडी थाना क्षेत्र के घटकना गांव निवासी सोनी देवी पत्नी मानसिंह ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 21 मई की शाम 6:00 बजे सप्लाई इंस्पेक्टर सवायजपुर व सप्लाई स्पेक्टर बिलग्राम कोटे की जांच करने आए थे मौके की दोनों सप्लाई इंस्पेक्टर ने जांच की और चले गए महिला अपने घर के दरवाजे पर मौजूद थी।उसी समय गांव निवासी आनंद शुक्ला, सर्वेश ,पवन कुमार,आदि लोगों ने उसके घर के सामने पहुंचकर गाली गलौज करने लगे.गाली देने से मना करने पर उक्त लोगों ने जातिसूचक गाली देते हुए लात घूंसो से मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित महिला ने पूरे मामले की थाने पर तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

No comments