#हरदोई:- अहिरोरी- मनरेगा कार्य में अराजक तत्व बने रोड़ा#
#हरदोई:- अहिरोरी- मनरेगा कार्य में अराजक तत्व बने रोड़ा#
#हरदोई:- अहिरोरी- ब्लाक की ग्राम पंचायत हॉस बरौली में मनरेगा द्वारा कराए जा रहे कच्चे कार्य में गांव के लोग रोंक लगा रहे हैं। मेट नीलम, राजेश सिंह, श्रीराम, नीरज मौर्य आदि ने पंचायती राज को लिखित शिकायत की है। बताया गांव में मिश्री मौर्य के घर से दिनेश सिंह के खेत तक निकास हेतु चक मार्ग का कार्य मनरेगा द्वारा कराया जा रहा है। गांव के आसाराम पुत्र चीना मार्ग को जोत रखे है जिससे कार्य को सुचारु रूप से संपूर्ण कराने में व्यवधान उत्पन्न हो रहा है। समझाने के बावजूद कार्य को आगे बढ़ने से रोक रहे है। जिससे अन्य ग्रामीणों को खेतों तक आवागमन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पंचायत के पूर्व प्रधान संतराम ने बताया हमारे कार्यकाल में चक मार्ग बना था। उसी पर कार्य कराया जा रहा है जो पूरा होना चाहिए। गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने रुके हुए कार्य को पूर्ण कराएं जाने की मांग की है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विजेंद्र सिंह मामले से अपना पल्ला झाड़ते नजर आए। खंड विकास अधिकारी पंकज यादव ने बताया उपरोक्त मामले पर नायब तहसीलदार से बात हुई है। टीम गठित कर नियम अनुसार पैमाइश कराए जाने की बात कही#
No comments