Breaking News

बैठक में स्वयं सुसंगत अभिलेखों सहित ससमय प्रतिभाग करें:- एम.पी. सिंह

बैठक में स्वयं सुसंगत अभिलेखों सहित ससमय प्रतिभाग करें:- एम.पी. सिंह
हरदोई। खोज जारी है [ संवाददाता प्रवीण कुमार]
जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने अवगत कराया है कि 13 जून 2023 को कलेक्ट्रेट सभागार में अपरान्ह 03 बजे जल निगम ग्रामीण के समस्त सहायक, जूनियर अभियंता तथा कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधियों की बैठक तथा 04 बजे डूडा व सभी नगरीय निकायों की समीक्षा बैठक और 15 जून 2023 को विकास भवन सभागार में अपरान्ह 04 बजे ग्राम विका/पंचायतीराज एवं नियोजन विभाग की बैठक तथा 16 जून 2023 को कलेक्ट्रेट सभागार में अपरान्ह 04 बजे माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा, कौशल विकास, सेवायोजन और पर्यटन एवं संस्कृति भाग की बैठक अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में आहूत की गयी है। श्री सिंह ने सभी संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये है कि उक्त बैठक में स्वयं सुसंगत अभिलेखों सहित ससमय प्रतिभाग करें।

No comments