Breaking News

#हरदोई:- शाहाबाद- गन्ना विकास गोष्ठी का हुआ आयोजन#


#हरदोई:- शाहाबाद- गन्ना विकास गोष्ठी का हुआ आयोजन#

#हरदोई:- शाहाबाद- गन्ना शोध एवं विकास परिषद शाहजहाँपुर व  डी.सी.एम.श्रीराम लिमिटेड शुगर यूनिट लोनी के संयुक्त तत्वाधान में परिक्षेत्र के ग्राम मियांपुर में एक किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में गन्ना संस्थान के सहायक निदेशक डाक्टर पी. के. कपिल ने गन्ना खेती की समसामयिक क्रियाओं पर चर्चा करते हुये गन्ना फसल सुरक्षा प्रबन्ध पर प्रकाश डाला। गन्ना बेधकों के नियन्त्रण हेतु समय से कीटनाशकों के प्रयोग पर बल दिया।गन्ने की प्रजाति को 0238 की फसल में जून माह में थायोफिनेट मिथायल का छिड़काव करना लाभकारी बताया। डा० आर.डी. तिवारी,वैज्ञानिक,गन्ना संस्थान, शाहजहांपुर ने मृदा स्वास्थ्य पर विस्तृत जानकारी देते हुये गन्ना फसल में खाद एवं उर्वरको के संतुलित प्रयोग करने की सलाह दी। ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक लोनी पी लाल ने गन्ना विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुय बताया कि इस समय गन्ना सर्वे का कार्य चल रहा है। सभी किसान अपने खेतों पर रह कर सर्वे कार्य में सहयोग करें।अनिल सिंह,अपर महाप्रबन्धक (गन्ना) चीनी मिल लोनी ने चीनी मिल द्वारा चलायी जा रही कृषकों को उपयोगी योजनाओं की जानकारी दी। गन्ना पेड़ी प्रबन्धन पर चर्चा करते हुये बताया कि खाली स्थानों की समय से पूर्ति करने पर गन्ना उपज में बढ़ोत्तरी होती है। किसान गोष्ठी का संचालन अली आरजू जैदी, उपमहाप्रबन्धक (गन्ना) के द्वारा किया गया व उन्होंने कृषकों को तकनीकी जानकारी दी तथा अध्यक्षता रामाकान्त अवस्थी (पूर्व प्रधान) द्वारा की गयी। गोष्ठी में गन्ना विकास परिषद एवं चीनी मिल लोनी के आशीष अवस्थी,उप प्रबन्धक (गन्ना) व गन्ना विकास कर्मिकों के साथ क्षेत्र के प्रगतिशील कृषकों ने प्रतिभाग किया#

No comments