हरदोई।नहर विभाग की अनदेखी से हादसे का इंतजार
नहर विभाग की अनदेखी से हादसे का इंतजार
हरदोई। खोज जारी है [ संवाददाता:- शिवम सिंह] के थाना लोनार ग्राम बरबन तहसील सवाजपुर जनपद हरदोई धर्मपुर धराहर को जाने वाली पुलिया महीनो से जर्जर पड़ी है ।अभी तक कोई निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। जो की आए दिन इस गड्ढे में गिर कर ग्राम वासियों का मौत की दावत दे रही है ।अभी तक नहर विभाग के अधिकारियों द्वारा ना तो रोड को दृष्ट कराया गया है ना तो गड्ढे भरवाया गया है ।इसमें आए दिन यात्री गाड़ियां लेकर निकलते हैं धोखे से भी यदि गाड़ी कंट्रोल नहीं हो पाई और गड्ढे में गिर गई।इससे यात्री मौत के मुंह में जाकर वापस लौटते हैं ।आए दिन बचे यात्री ग्रामीण इस पुलिया में गिरकर परेशानी का सबब बन रहे हैं। और माननीय मुख्यमंत्री जी का जो सपना है गड्ढा मुक्त भारत उसको नेहारवा द्वारा कैसे खुली चुनौती दी जा रही है ।और यह विभाग के अधिकारी आज तक इस रोड की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं ।अब देखता हूं खबर चलने के बाद अधिकारी क्या करते हैं कार्यवाही ।
No comments