#हरदोई:- बिलग्राम- संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ ने सुनी शिकायतें#
#हरदोई:- बिलग्राम- संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ ने सुनी शिकायतें#
#हरदोई:- बिलग्राम- तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को सीडीओ सौम्या गुरुरानी व अपर पुलिस अधीक्षक नृपेंद्र ने जनसमस्याएं सुनीं। जिसमें भूमि पैमाइश, पट्टे संबंधित शिकायत,राशन कार्ड पंजीयन पंचायत संबंधी शिकायतें प्रमुख रहे सभी विभागों से संबंधित कुल 85 शिकायतों में से 03 शिकायतो का मौके पर निस्तारण किया गया। विकासखंड मल्लावां के ग्राम अटवाअली मर्दानपुर के बाबूराम सेउढई की पुनीता देवी ने मृतस्य पालन के लिए तालाब का पट्टा कराए जाने की मांग की वहीं मल्लावा के खधेरिया निवासी इसहाक अली ने अपनी जमीन की पैमाइश कराकर सीमांकन कराने की गुहार लगाई।सीडीओ सौम्या गुरुरानी ने कहा कि पारदर्शिता के आधार पर संबंधित को नियमानुसार न्याय दिया जाए। जब तक शिकायतकर्ता द्वारा की गई शिकायत के समाधान से संतुष्ट नहीं हो जाएं, तब तक शिकायत का समाधान नहीं माना जाएगा। यह भी निर्देश दिए शासन द्वारा संचालित समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।संबंधित विभाग के अधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से अन्य माध्यमों से शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं, जिससे कि आम आदमी भी योजना से सीधे जुड़ सकें और लाभान्वित हो सकें। संपूर्ण समाधान दिवस में 85 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें से 03 शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। बाकी बची शिकायतों के जल्द निस्तारण को संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी नारायण सिंह, क्षेत्राधिकारी सत्येंद्र सिंह बिलग्राम वीडीओ बिलग्राम एम.ए.काजमी समेत संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे#

No comments