Breaking News

#हरदोई:- हरपालपुर- खनन माफियाओं के हौसले बुलंद गंभीरी नदी को बनाया निशाना, रात के अंधेरे में खनन माफियाओं का आतंक जारी#


#हरदोई:- हरपालपुर- खनन माफियाओं के हौसले बुलंद गंभीरी नदी को बनाया निशाना, रात के अंधेरे में खनन माफियाओं का आतंक जारी#

#हरदोई:- हरपालपुर- अरवल थाना क्षेत्र में बड़े पैमाने पर मिट्टी खनन हो रहा है। खनन माफियाओं के हौसले इतने बुलंद है की उन्होंने गंभीरी नदी तक को नहीं छोड़ा।नदी से सैकड़ों घन मीटर मिट्टी खनन करके ठिकाने लगा दिया है। कहीं ना कहीं खनन माफियाओं ने प्रशासन को खुली चुनौती देते हुए गम्भीरी नदी से बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया है#

#अरवल थाना क्षेत्र के दयालपुर गाँव से निकली गम्भीरी नदी में शनिवार की रात खनन माफियाओं के द्वारा लगभग 30 फीट गहरी खुदाई करके मिट्टी को ठिकाने लगा दिया है।जबकि नियमानुसार किसी भी नदी की खुदाई के लिए प्रशासन के द्वारा अनुमति लेनी पड़ती है। सभी नियमों को ताक पर रखकर खनन माफियाओं के द्वारा गम्भीरी नदी को अपना निशाना बनाते हुए जेसीबी मशीन से खुदाई करके मिट्टी को ठिकाने लगाया गया है। इस संबंध में ग्राम प्रधान मनोज कुमार ने बताया है कि उनके द्वारा किसी भी गम्भीरी नदी मे पट्टा नहीं किया गया है खुदाई के संबंध में जानकारी से इनकार किया है। इस संबंध में तहसीलदार अरुणिमा श्रीवास्तव ने बताया है कि मामले की जांच करा कर दोषी पाए जाने वाले खनन माफियाओं के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें पिछले एक माह से पूरे इलाके में बड़े पैमाने पर जिला प्रशासन व खनन अधिकारियों की आंख में धूल झोंक कर पुलिस की शह पर अवैध रूप से मिट्टी का खनन का कारोबार फल-फूल रहा है#

No comments