#हरदोई:- मल्लावां- ऑटो और मोटरसाइकिल की भिड़न्त मे बुजुर्ग की मौत#
#हरदोई:- मल्लावां- ऑटो और मोटरसाइकिल की भिड़न्त मे बुजुर्ग की मौत#
#हरदोई: मल्लावां- कन्नौज मार्ग पर आई टी आई कॉलेज के पास तेज रफ्तार ऑटो और मोटरसाइकिल मे जोरदार टक्कर हो गयी। जिसमे 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। ऑटो में सवार एक वृद्ध की मौत हो गयी। वहीं उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गयी। घायलो को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्लावां में भर्ती कराया गया। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया#
#आपको बता दें सोमवार की दोपहर कन्नौज मार्ग पर सीएनजी ऑटो राघौपुर से सवारी भरकर मल्लावां जा रहा था। जिसपर रामपाल पुत्र बिहारीलाल निवासी नारायण मऊ उम्र 60 वर्ष व उनकी पत्नी शिव देवी उम्र 58 वर्ष दोनों सवार थे। कस्बे के कटरा के निकट तेज रफ्तार जा रही बाइक और ऑटो की भिड़ंत हो गई।ऑटो पर सवार रामपाल की घटनास्थल पर दर्दनाक मौत हो गई। वही पत्नी शिव देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से गंभीर हालत में चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने ऑटो व मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही सूचना यह मिली कि मोटरसाइकिल सवार और ऑटो चालक दोनो ही मौके से फरार हो गये। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। इस मामले में कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है#

No comments