Breaking News

#हरदोई:- पाली- लापता किशोर को पाली पुलिस ने सकुशल किया बरामद#


#हरदोई:- पाली- लापता किशोर को पाली पुलिस ने सकुशल किया बरामद#

#हरदोई: पाली- थाना क्षेत्र के जम्हौरा गाँव निवासी बलवान का 12 बर्षीय पुत्र विश्वमोहन शनिवार को किसी बात को लेकर अपने माता-पिता से नाराज़ होकर कहीं चला गया था,परिजनों ने हर जगह उसकी तलाश की लेकिन उसका कहीं भी पता नही चला,थक हार कर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी,थाना प्रभारी धीरज शुक्ला ने तत्तपरता दिखाते हुए तत्काल एक टीम को विश्वमोहन की तलाश में लगा दिया,पुलिस को जानकारी मिली कि घर से नाराज़ होकर वह कांवड़ियों के साथ किसी डाले में चला गया है,डाले का पता लगाकर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित थाने लेकर आयी और उसे पिता बलवान के सुपुर्द कर दिया,विश्वमोहन को पाकर परिजनों की खुशी का ठिकाना नही रहा,सभी ने थाना प्रभारी धीरज शुक्ला को धन्यबाद देकर उनका आभार जताया#

No comments