Breaking News

#हरदोई:- शाहाबाद- सांसद ने सामूहिक रूप से सुना पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम#


#हरदोई:- शाहाबाद- सांसद ने सामूहिक रूप से सुना पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम#

#हरदोई: शाहाबाद- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का आयोजन शक्ति केंद्र कांशीराम कालोनी बूथ संख्या 65 ब्लॉक सभागार में सांसद जयप्रकाश रावत ने एवम ब्लॉक प्रमुख सहित सैकड़ों भाजपाइयों की उपस्थिति में सुना। कार्यकर्ताओं ने विश्व के सर्वमान्य लोकप्रिय नेता भारत के प्रधान सेवक नरेंद्र मोदी के मुखार बिंदु से मन की बात कार्यक्रम को सुना।सुबह 11 बजे संसदीय क्षेत्र हरदोई की विधानसभा शाहबाद के बूथ संख्या 65 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना गया। सांसद जयप्रकाश ने आम जनता और कार्यकर्ताओं के साथ प्रसारण को सुना। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री के विचार देशवासियों के लिए प्रेरक हैं।मन की बात कार्यक्रम के उपरांत सांसद ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद किया।उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता जनता से मिलकर सामंजस्य बनायें रखे तथा भाजपा की नीतियों के बारे में भी बताए। उन्होंने कार्यकर्ताओ से कहा कि श्री मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा की केंद्र की सरकार गरीबों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही है।इन योजनाओं का लाभ किसी भ्रष्टाचार के बिना निर्बाध रूप से गरीबो तक पहुँच रहा है। मन की बात कार्यक्रम के में मुख्य रूप से ब्लॉक प्रमुख त्रिपुरेश मिश्र, जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत, गोविंद पाठक प्रदीप पाठक जितेंद्र सिंह, राजपाल सिंह, गुड्डू गुप्ता, अमित वर्मा, धीरेंद्र सिंह आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे#

No comments