#हरदोई:- हरपालपुर- मानक विहीन पंचायत घर को किया गया ध्वस्त#
#हरदोई:- हरपालपुर- मानक विहीन पंचायत घर को किया गया ध्वस्त#
#हरदोई: हरपालपुर- विकास क्षेत्र के नगरा चौधरपुर ग्राम पंचायत में करीब 2 वर्ष पूर्व मानक विहीन पंचायत भवन का ठेकेदार के माध्यम से निर्माण कराया गया था। मानक विहीन निर्माण कार्य को डीसी मनरेगा के आदेश पर ग्राम पंचायत ने रविवार को ध्वस्त कर दिया है#
#हरपालपुर विकास क्षेत्र के नगरा चौधरपुर ग्राम पंचायत में वित्तीय वर्ष 2020- 21 मे पंचायत भवन निर्माण कार्य एक कथित ठेकेदार के माध्यम से कराया गया था। मानक के विपरीत निर्माण कार्य कराए जाने की शिकायत जिला पंचायत राज अधिकारी से की गई थी। डीपीआरओ ने डीसी मनरेगा रवि प्रकाश सिंह तथा एई डीआरडीए राहुल यादव को संयुक्त रूप से जांच सौंपी थी। जांच में निर्माणाधीन पंचायत भवन मानक के विपरीत निर्माण कार्य पाया गया। जिसकी छत भी टपक रही थी।तथा निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया था। डीसी मनरेगा ने मानक विहीन पंचायत भवन को ग्राम प्रधान को ध्वस्त करने के निर्देश दिए थे। ग्राम पंचायत ने रविवार को निर्माणाधीन पंचायत भवन बुलडोजर से धस्त करा दिया है। बताया जाता है निर्माणाधीन पंचायत भवन का करीब तीन लाख पचास हजार रुपए का भुगतान तत्कालीन खंड विकास अधिकारी तथा एपीओ के द्वारा किया जा चुका है। ग्राम पंचायत अधिकारी सुधांशु द्विवेदी ने बताया निर्माणाधीन पंचायत भवन का नीव स्तर तक का भुगतान किया जा चुका है। इसके ऊपर घटिया निर्माण कराया गया था। डीसी मनरेगा के आदेश पर ध्वस्त कर दिया गया है#

No comments