Breaking News

हरदोई । संडीला स्टांप वेंडर के यहां हुई चोरी का खुलासा

हरदोई । संडीला स्टांप वेंडर के यहां हुई चोरी का खुलासा,नगदी सहित भारी संख्या में स्टाम्प व घटना में इस्तेमाल कार बरामद,संडीला सब रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने से हुई थी चोरीहरदोई। खोज जारी है [ जिला संवाददाता पीयूष मिश्रा रौनक ] थाना संडीला पुलिस द्वारा अन्तर्राजीय शातिर चोर को किया गया गिरफ्तार कब्जे से चोरी के 92,000 रूपये नगद भारी मात्रा में स्टाम्प व घटना में इस्तेमाल कार बरामद, दिनांक 19-7- 2023 संडीला में सब रजिस्ट्रार कार्यालय के सामने से स्टांप वेंडर हाशिम रजा कंप्यूटर पर स्टांप निकलवाने के लिए गया था उसी समय किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा तख्त पर रखा बक्सा उठा ले गया जिसमें नगदी व 500, 100, 50 वा 10 रुपए के स्टांप रखे थे शिकायतकर्ता की तहरीर के आधार पर थाना संडीला में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया और उक्त चोर की तलाश शुरू कर दी गई।
आज संडीला पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति वाहन चेकिंग हेतु थाना क्षेत्र में तैनात थी तभी मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि एक सफेद रंग की मारुति कार बांगरमऊ की तरफ से सीएनजी पेट्रोल पंप तक चक्कर लगा रही है जो संदिग्ध प्रतीत हो रही है इस सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची जहां बांगरमऊ रोड पर सीएनजी पेट्रोल पंप के निकट एक सफेद रंग की कार खड़ी दिखाई दी पुलिस टीम को नजदीक आता देख कर कार चालक द्वारा कार को तेजी से पीछे मोड़कर भगाने का प्रयास किया गया जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर कार चालक को पकड़ लिया गया वह उसका एक अन्य साथी मौका पाकर फरार हो गया पकड़े गए व्यक्ति से नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम सुनील निवासी कस्बा व थाना पचोर जनपद राजगढ़ मध्यप्रदेश बताया कार की तलाशी लेने पर कार की डिग्गी से टीन का बक्सा मिला जिसके अंदर से 92,000 रुपए नगदी स्टांप ₹500 के 16 स्टांप ₹100 के तीन स्टांप ₹50 के 31 व ₹10 के 72 स्टांप व 144 स्टांप टिकट एक काले रंग की छोटी अटैची बरामद हुई।

No comments