हरदोई। भाजपा मंडल अध्यक्ष और राजस्वकर्मियों में मारपीट का मामला, नेताओं की सख्ती के बाद गिरी गाज, थाना प्रभारी लाइन हाजिर,नायब तहसीलदार को हटाया गया
👉भाजपा मंडल अध्यक्ष और राजस्वकर्मियों में मारपीट का मामला, नेताओं की सख्ती के बाद गिरी गाज, थाना प्रभारी लाइन हाजिर,नायब तहसीलदार को हटाया गया
हरदोई। खोज जारी है [ जिला संवाददाता पीयूष मिश्रा रौनक ] भाजपा मंडल अध्यक्ष और लेखपाल,नायब तहसीलदार के मारपीट मामले में अधिकारियों ने कार्रवाई की है। जिसमें अतरौली प्रभारी निरीक्षक को लाइन हाजिर और नायब तहसीलदार को हटाया गया है। मंडल अध्यक्ष के खेत से पेड़ काटने को लेकर विवाद हुआ था।
बताया गया कि अतरौली थाना प्रभारी निरीक्षक के सामने मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह का लेखपाल और नायब तहसीलदार के साथ विवाद हो गया था। जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे से मारपीट के बाद थाने में तहरीर दी। जिसको संज्ञान में लेकर पुलिस ने दोनों पक्षों से मुकदमा दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। जिसके बाद मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह ने थाना परिसर में ही भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ नायब तहसीलदार को सस्पेंड करने की मांग शुरू कर दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू किया जो देर रात तक चलता रहा। जिसके बाद जिले के शीर्ष नेताओं ने संज्ञान लिया और तत्काल कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को फोन किया। जिसको ध्यान में रखते हुए एसपी राजेश द्विवेदी ने अतरौली प्रभारी निरीक्षक राजदेव मिश्रा को लाइन हाजिर कर दिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने नायब तहसीलदार यशवंत सिंह को संडीला से हटाकर सवायजपुर में नियुक्त किया है। दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई के बाद भाजपाइयों ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया। मामले में लेखपाल रामानुज मिश्रा पर 50पेड़ कटवाने का आरोप लगाकर मारपीट हुई थी। भाजपा नेताओं के सख्त तेवर के बाद अधिकारियों ने कार्रवाई की है। इसके साथ ही पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
No comments