Breaking News

हरदोई । पुलिस और बदमाश के बीच हुई मुठभेड़,मुठभेड़ के दौरान गोली लगने से बदमाश हुआ घायल

👉 पुलिस ने मुठभेड़ में शातिर चोर को पैर में गोली मारकर किया गिरफ्तार

हरदोई। खोज जारी है [ जिला संवाददाता पीयूष मिश्रा रौनक] पिहानी पुलिस ने शातिर चोर को मुठभेड़ में गोली मारकर गिरफ्तार किया है। यह शातिर चोर सीतापुर का निवासी है, जो जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में अपने गिरोह के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देता था। जिसको पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो उसने पुलिस पार्टी पर गोली चला दी। इस पर पुलिस ने एक शातिर चोर को गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक अन्य साथी फरार हो गया है।

बताते चले कि हरदोई पुलिस ने ऑपरेशन ऑल आउट के तहत 4शातिर चोर और एक सर्राफा व्यापारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जिसमें पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर उनके एक अन्य साथी को मुठभेड़ में घायल किया है। यह शातिर अपने साथी के साथ चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला था। इसी बीच पिहानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान उसको रोका, इस पर उसके साथी ने बाइक घुमाकर भागने का प्रयास किया। तभी राजेश उर्फ अजय पुत्र लक्ष्मी ने पुलिस पार्टी पर फायर कर दिया, जिससे बचकर पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में फायरिंग की जो उसके बाएं पैर में लगी। जिससे वह घायल होकर गिर गया, जिसे पुलिस ने घायलावस्था में गिरफ्तार कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया है। जिसके पास से पुलिस ने एक तमंचा मय तीन जिंदा व एक खोखा कारतूस, चोरी के आभूषण और बाइक बरामद की है।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि ऑपरेशन ऑल आउट के तहत अतरौली पुलिस ने कल चार शातिर चोरों को गिरफ्तार किया था। जिसमें उनके गिरोह का एक अन्य साथी फरार हो गया था। जिसकी तलाश की जा रही थी और अनुमान लगाया जा रहा था कि वह शहर कोतवाली इलाके में है। वही शातिर आरोपी अपने साथी को बाइक पर बिठाकर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। जिसकी इंस्पेक्टर पिहानी की टीम से मंसूरनगर पेट्रोल पंप के पास मुठभेड़ हो गई। वह चेकिंग कर रहे थे इसी बीच पुलिस टीम पर आरोपी ने फायरिंग की। जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में फायरिंग की, जिसमें एक शातिर चोर के बाएं पैर में गोली लगी वह गिर गया और उसका साथी जो कल फरार हुआ था वह फिर फरार हो गया। जिसको इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत स्थिर है। शातिर आरोपी राजेश उर्फ अजय पर लूट, डकैती समेत करीब तीन दर्जन मुकदमे दर्ज है। जनपदीय पुलिस उसके फरार साथी की भी तलाश कर रही है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जायेगी।

No comments