#हरदोई:- सण्डीला- कोतवाल ने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए किया प्रेरित#
#हरदोई:- सण्डीला- कोतवाल ने प्रतिष्ठानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए किया प्रेरित#
#हरदोई: सण्डीला- थाना परिसर में बुधवार को क्षेत्र के सभी व्यापारियों,बड़े दुकानदारों,पेट्रोल पंप मालिकों,भट्ठा मालिकों,दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठान पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के लिए थाना प्रभारी नित्यनाद सिंह ने प्रेरित किया।थानाध्यक्ष ने कहा की छोटी-छोटी घटनाएं कभी बड़ी बड़ी घटनाएं बन जाती हैं। जनहित में तथा प्रतिष्ठान की सुरक्षा के लिए सभी लोग अपने प्रतिष्ठान के अगल बगल चौक चौराहे पर सीसीटीवी कैमरा लगाए। ताकि अपराध और अपराधियों पर त्वरित गति से अंकुश लगाने में सफलता मिले।कहा कि आप लोग कैश अधिक होने पर उसकी सुरक्षा के लिए पुलिस की मदद ले सकते हैं। दुकानों में व्यापारी सीसीटीवी कैमरे अवश्य लगवा ले, जिससे अपने धन व अन्य उपकरणों की सुरक्षा बनी रहें। कस्बे के सर्राफा व्यापारियों एवं अन्य दुकानदारों ने कस्बे में रात्रि गश्त कराने की मांग की, इसके अलावा व्यापारियों ने अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया।इस मौके पर संडीला नगर के सभी व्यापारी लोग उपस्थित रहे।

No comments