#हरदोई:- पाली- करंट लगने से हुई युवक की मौत, मचा कोहराम#
#हरदोई:- पाली- करंट लगने से हुई युवक की मौत, मचा कोहराम#
#हरदोई: पाली- कस्बे में बिजली का करेंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। रविवार की रात कस्बे के मोहल्ला बाजार निवासी मनीष (30) व पुत्र परमानंद कटियार की बिजली के करेंट लगने से अचानक मौत हो गई। मनीष अपने घर के पास अपनी कंप्यूटर की दुकान चलाता था। रात को वह दुकान पर रखा इनवर्टर के तार लगा रहा था कि तभी बिजली आ गई जिससे उसके जोरदार करंट लग गया। करेंट की सूचना पर परिजन उसे आनन-फानन में सरकारी अस्पताल ले गये। पीएचसी पर मौके पर कोई डॉक्टर न होने के कारण उसका इलाज नहीं हो सका जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी। मृतक मनीष शादीशुदा था उसके दो बच्चे भी हैं इस दर्दनाक हादसे से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है उसकी पत्नी का हाल बेहाल देखकर बरबस लोगों के आंसू निकल रहे थे। मृतक के परिजनों ने सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों पर आरोप लगाते हुए कहा कि यदि मौके पर कोई न कोई डॉक्टर मिल गया होता तो हमारे घर का चिराग नहीं बुझता। वहीं नगर के लोगों का भी पीएचसी के डॉक्टरों के प्रति काफी रोष व्याप्त है। डॉक्टर्स के अभाव में कितनी मौतें हो जाती हैं लोगों को पता ही नहीं चल पाता यह तो एक बानगी है। लोगों का कहना है कि मृतक बड़ा ही मिलनसार युवक था। उसके अचानक चले जाने से परिजनों सहित नगर के लोग भी काफी दुखी दिखाई दे रहे हैं#

No comments