#हरदोई:- भरखनी- कांवर यात्रा को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन अलर्ट#
#हरदोई:- भरखनी- कांवर यात्रा को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन अलर्ट#
#हरदोई: भरखनी- पवित्र मास सावन में शिव भक्तों द्वारा निकल रही कांवर यात्रा की सुरक्षा के दृष्टिगत पचदेवरा थाना प्रभारी विद्यासागर पाल पूरी तरह सक्रिय हैं।जो पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे हैं।सावन के तृतीय सोमवार को पांडव कालीन स्थित भूत भूतेश्वर भगवान भोलेनाथ के प्राचीन मंदिर धानी नगला स्थित (विवियापुर) में पचदेवरा पुलिस मुश्तैद दिखी।पचदेवरा थाना प्रभारी रात्रि में गस्त के लिए आते हैं। और शिव भक्त कावड़ियों को कोई परेशानी ना हो ऐसे प्रयास में लगे रहते हैं।भीड़ को नियंत्रित करने के लिए श्री पाल ने अनावश्यक वाहनों को मंदिर के अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। और सभी भक्तजनों को लाइन में लगकर भगवान भोलेनाथ का दर्शन करने की विनम्र: अपील की। ताकि किसी को कोई दिक्कत न हो।थाना प्रभारी की इस कार्यशैली से क्षेत्र की जनता खुद को सहज महसूस कर रही है#

No comments