Breaking News

#हरदोई:- माधोगंज- दस दिन पहले रखा गया ट्रान्सफार्मर फिर फुंका, लोग बेहाल#


#हरदोई:- माधोगंज- दस दिन पहले रखा गया ट्रान्सफार्मर फिर फुंका, लोग बेहाल#

#हरदोई: माधोगंज- कस्बे के मुख्य चौराहे पर रखा ट्रान्सफार्मर दोबारा फिर फुंक गया है। विद्युत सप्लाई न मिलने से लोगों का हाल बुरा हो गया है। तीन दिन बीत गए अभी तक विभाग की ओर से कोई व्यवस्था नही की जा सकी है। लोगों की माने तो बघौली मार्ग व सदर बाजार रोड के किनारे बने मकानों में विद्युत सप्लाई न होने से अंधेरा कायम है। कस्बे के संजय कुमार, सुबोध वर्मा, रामकिशोर वर्मा, मनोज कुमार, घनश्याम, रंजीत कुमार ने बताया कि 12 जुलाई को अचानक ट्रान्सफार्मर फुंक जाने से लोग गर्मी की भीषण उमस में परेशान होते रहे। विभाग से गुहार लगाने के बाद जो ट्रान्सफार्मर रखा गया दस दिनों तक नही चल पाया। जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है। विभाग के अधिकारियों के चक्कर लगाकर थक चुके हैं कई दिनों से ट्रान्सफार्मर बदले जाने के इंतजार में हैं पर अभी तक समस्या का हल नही निकल पाया है। बिना बिजली के सब कुछ ठप्प सा हो गया है। लोगों ने जल्द से जल्द ट्रान्सफार्मर बदलने की मांग जिलाधिकारी से की है। लोगों ने बताया कि समाधान नही हुआ तो कस्बे के मुख्य चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा#

No comments