#हरदोई:- माधोगंज- बाइक की डिग्गी खोलकर पांच लाख सत्तर हजार किए पार, पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज#
#हरदोई:- माधोगंज- बाइक की डिग्गी खोलकर पांच लाख सत्तर हजार किए पार, पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज#
#हरदोई: माधोगंज- कृषि उत्पादन मंडी समिति में एक आढ़त दुकानदार की खड़ी बाइक की डिग्गी से शातिर चोर ने पांच लाख सत्तर हजार नकदी पार कर दी। आढ़त व्यापारी सुरेश पाल ने बताया कि बाइक खड़ी करते ही चोर ने डिग्गी खोलकर घटना को अंजाम दिया। घटना बुधवार सुबह करीब चार बजे की है जब व्यापारी बाइक खड़ी करके गाड़ियों से उतर रही मूंगफली देखने लगा। उधर सूचना जब मंडी परिसर के अन्य व्यापारी व दुकानदारों को हुई तो हड़कम्प मच गया। व्यापारियों की माने तो ऐसी घटना मंडी परिसर में पहली बार हुई है। घटना की खबर पाकर मंडी समिति पहुंचे सीओ बिलग्राम सतेन्द्र सिंह व थाना प्रभारी निरीक्षक ध्रुव कुमार सहित पुलिसबल ने घटना का जायजा लिया। सीओ ने आढ़त व्यापारी से वारदात के विषय में जानकारी प्राप्त की वहीं संदिग्ध परिसर के बारे में अवलोकन किया। पिलखना निवासी पीड़ित सुरेश पाल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह पिलखना गांव का निवासी है मंडी में आढ़त का काम करता है। सुबह उसने दुकान के सामने मोटरसाइकिल खड़ी कर दी जिसकी डिग्गी खोलकर किसी ने नकदी चुरा ले गया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है#

No comments