Breaking News

#हरदोई:- शाहाबाद- कोतवाल ने शर्मा गाँव पहुंचकर मृत होमगार्ड की अंतिम यात्रा में दिया कन्धा, ड्यूटी जाते समय सड़क हादसे में हुई थी मौत#


#हरदोई:- शाहाबाद- कोतवाल ने शर्मा गाँव पहुंचकर मृत होमगार्ड की अंतिम यात्रा में दिया कन्धा, ड्यूटी जाते समय सड़क हादसे में हुई थी मौत#

#हरदोई:- शाहाबाद- हँसेपुर केनरा बैंक में ड्यूटी जाते समय सड़क दुर्घटना में घायल होमगार्ड की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। बुधवार को मृतक होमगार्ड का पार्थिव शरीर गाँव शर्मा पहुँचने के बाद सैंकडों लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किये। प्रभारी निरीक्षक डी.के. सिंह ने दिवंगत होमगार्ड के गाँव शर्मा पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी।तथा होमगार्ड की अंतिम यात्रा में कंधा देकर नम आँखों से अंतिम बिदाई दी।शर्मा निवासी विक्रम 54 वर्ष पुत्र मंहगे होमगार्ड के पद पर स्थानीय कोतवाली में तैनात था। मंगलवार को वह बाइक से हुंसेपुर स्थित बैंक जा रहा था। जैसे ही ककरघटा गाँव के पास पहुंचा तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी जिससे होमगार्ड विक्रम गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे।होमगार्ड को जिला अस्पताल भेजा गया था,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।मृतक होमगार्ड की अंतिम विदाई के दौरान पुलिस के साथ एक दर्जन से ज्यादा होमगार्ड जवान व सैंकडों ग्रामवासी मौजूद रहे#

No comments