Breaking News

#हरदोई:- पटाखा व्यापारियों ने सर्व सम्मति से जिला इकाई का किया गठन#


#हरदोई:- पटाखा व्यापारियों ने सर्व सम्मति से जिला इकाई का किया गठन#

#हरदोई: शुक्रवार को शहर के एक मैरिज हाल में जिले के पटाखा व्यापारियों द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सर्व सम्मति से जिले की इकाईका गठन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बरेली से पटाखा एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष अम्बरीश अग्रवाल ने की। बैठक में बोलते हुये प्रदेश उपाध्यक्ष#

#ने कहा कि जिले के किसी भी पटाखा व्यापारी को कोई भी समस्या नही होने दी जायेगी, उन्होने कहा कि सभी पटाखा व्यापारी एक जुट होकर कार्य करें जिससे पूरे संगठन को मजबूती मिले। श्री अग्रवाल ने कहा कि सभी व्यापारी एक दूसरे के साथ मिलजुल कर अपने से छोटे व्यापारियों की हर सम्भव मदद करे। प्रदेश उपाध्यक्ष ने अपने सम्बोधित के बाद हरदोई जिला इकाई का गठन किया#

#जिसमें सर्व सम्मति से संगठन का संरक्षक मुख्तार अलम को चुना गया। जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सुमित गुप्ता (सोनू) को दी गयी। जिला उपाध्यक्ष सत्यपाल को बनाया गया। जिला महामन्त्री रईस अहमद (गुडडू) को चुना गया। जिला संगठन मन्त्री मो0 रहीस को बनाया गया। जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी इकरार अहमद को दी गयी। जिला कार्यक्रम संयोजक मोहम्मद अहमद (लल्लू) को चुना गया। जिला कोषाध्यक्ष चांद मियां (चन्दू) को चुना गया। जिला उपाध्यक्ष मो0 रसीद, जिला मन्त्री अब्दुल शमद व अफजाल हुसैन, जिला सचिव जावेद को बनाया गया। बैठक में शहर के तमाम पटाखा व्यापारी सहित, अन्यलोग मौजूद रहे#

No comments