Breaking News

#हरदोई:- शाहाबाद- आखिर कब सुधरेंगे तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाले शाहाबाद अनंगपुर और आलमनगर मार्ग के हालात#


#हरदोई:- शाहाबाद- आखिर कब सुधरेंगे तहसील मुख्यालय को जोड़ने वाले शाहाबाद अनंगपुर और आलमनगर मार्ग के हालात#

#हरदोई: शाहाबाद- तहसील के परगना पछोहा सहित सैकड़ों गांवों को तहसील मुख्यालय से जोड़ने बाला शाहाबाद अनंगपुर मार्ग वर्षों से प्रशानिक उपेक्षा का शिकार बना हुआ है।।                                    सरकार भले ही प्रदेश भर में सड़कों का जाल बिछाने का काम कर रहा हो लेकिन तहसील क्षेत्र के अनंगपुर शाहाबाद और शाहाबाद आलमनगर मार्ग की दयनीय स्थिति से स्थानीय अधिकारियों के साथ साथ नेता भी अनभिज्ञ नही है।उसके बाबजूद उक्त दोनों मार्ग वर्षों से उबड़ खाबड़ पड़े हैं।जिनमें बड़े बड़े गड्ढे होने से वाहनों का निकलना दुश्वार हो गया है।बात शाहाबाद अनंगपुर मार्ग की है जिसकी दूरी तहसील मुख्यालय से महज15 किमी है।उक्त मार्ग पर आने जाने वाले लोगों का कहना है कि उक्त दूरी में लगभग एक घण्टे का समय लग जाता है।तथा भीषण दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं।लोगों का कहना है कि यदि 15 किमी की सड़क में गड्ढे ही गड्ढे हों तो जरा सोचिए कि इस मार्ग पर चलने वाले लोग अपना सफर कैसे करते होंगे#

#वहीं शाहाबाद आलमनगर मार्ग की दूरी 24 किमी है यह मार्ग वर्ष 2014 में बनवाया गया था।उसके बाद जिम्मेदारों ने उक्त मार्ग पर कोई भी ध्यान नहीं दिया।जिस कारण सड़क की हालत वद से बदतर होती गयी।मौजूदा समय में उक्त मार्ग से निकलने वाले ही बता पाएंगे कि उन्हें किन किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता होगा।लोगों की रोजमर्रा होने वाली परेशानियों को देखते हुये भी जिम्मेदार उक्त सड़क निर्माण की बात भूल बैठे हैं।इन सड़कों से निकलते ही गड्ढे शुरू हो जाते हैं।कई जगह तो इतने बड़े बड़े गड्ढे हो गये हैं कि उन गड्ढों में अक्सर लोग गिरकर चुटहिल होते रहते हैं।रोजाना बड़ी तादाद में वाहन इन मार्गों से गुजरते हैं। दो पहिया वाहन चालक हो,चार पहिया या फिर बसें सभी रोड की बदहाली की वजह से परेशान हैं। मिनटों के सफर को तय करने में घंटों लग जाते हैं।हालांकि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री की ओर से मिली जानकारी के अनुसार शाहाबाद आलमनगर मार्ग निर्माण के लिए शासन से धनराशि स्वीकृत हो गयी है।जल्द से जल्द निर्माण कार्य शरू हो जाएगा#

No comments