Breaking News

#हरदोई:- हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रशासन व पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा#


#हरदोई:- हर घर तिरंगा अभियान के तहत प्रशासन व पुलिस ने निकाली तिरंगा यात्रा#

#हरदोई: शाहाबाद- आजादी के अमृत महोत्सव समारोह के समापन अवसर पर प्रशासन व पुलिस ने मेरी माटी मेरा देश व हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली। कोतवाली में झण्डारोहण के पश्चात एसडीएम पूनम भास्कर,प्रभारी निरीक्षक डीके सिंह के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा रवाना हुई। तिरंगा यात्रा में अधिकारियों के साथ पुलिस के जवान हाथों में तिरंगा झंडा लिए शामिल हुए।तिरंगा यात्रा कोतवाली से शुरू होकर बस अड्डा,सिनेमा चौराहा,ब्लॉक चौराहा सहित नगर के विभिन्न मार्गों से होकर तहसील परिसर पहुंची।उसके बाद तिरंगा यात्रा का समापन राष्ट्रगान के बाद किया गया।इस दौरान देश भक्ति गीतों व नारो से नगर सराबोर रहा। तिरंगा यात्रा में एसडीएम पूनम भास्कर,कोतवाल डीके सिंह के अलावा नायब तहसीलदार,महिला आरक्षियों के अलावा भारी संख्या में पुलिस और होमगार्ड के जवान शामिल हुये#

No comments