Breaking News

#हरदोई:- अरवल- चोरी की दो साइकिल,पांच मोबाइल,दो तमंचा सहित तीन गिरफ्तार#


#हरदोई:- अरवल- चोरी की दो साइकिल,पांच मोबाइल,दो तमंचा सहित तीन गिरफ्तार#

#हरदोई: हरपालपुर- अरवल पुलिस ने तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर दो चोरी की साइकिल, 5 मोबाइल सेट, दो तमंचा 12 वोर तथा तीन जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए बदमाशों को जेल भेज दिया है#

#अरवल थाना अध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने बताया थाना क्षेत्र के श्रीमऊ गांव के निकट भदार पुल के पास गुरुवार को हरपालपुर थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी शालू सिंह पुत्र उदय प्रताप सिंह, सद्दाम पुत्र कल्लू तथा रामवीर पुत्र रामप्रकाश को संदिग्ध हालत में गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से चोरी की दो साइकिले तथा 5 मोबाइल सेट इसके अलावा दो आदत तमंचा 12 बोर एवं तीन जिंदा कारतूस बरामद किया गया हैं। गिरफ्तार किए गए बदमाशों को विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। बताया जाता है गिरफ्तार किए गए बदमाश पिछले काफी दिनों से क्षेत्र में चोरी आदि की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे#

No comments