#हरदोई:- पाली- मृतक के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे सहयोग का दिलाया भरोसा#
#हरदोई:- पाली- मृतक के परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे सहयोग का दिलाया भरोसा#
#हरदोई: पाली- जिले के समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने नगर के मनीष कटियार की मौत की खबर सुनी तो उन्होंने मंगलवार को मृतक के घर पहुंचकर परिजनों से बात की साथ ही परिवार को भरोसा दिलाते हुए कहा कि वह मृतक के परिवार वालों का हर संभव सहयोग करेंगे नगर के पूर्व चेयरमैन कमलाकांत बाजपेई के आवास पर पहुंचकर उनका हालचाल जाना साथ ही उन्होंने उनसे आशीर्वाद भी लिया नगर के मोहल्ला खाराकुआ, बेनीगंज में सबसे ज्यादा कश्यप बिरादरी के ही लोग रहते हैं वहां पर सरकारी नल खराब हो गया था जो कि काफी दिनों से मोहल्ले वासी पानी दूर-दराज से लाने का काम कर रहे थे। भीषण गर्मी के चलते जैसे तैसे अपनी प्यास बुझा रहे थे मोहल्ले वासियों को पता चला कि नगर में समाजसेवी आये हुए हैं तो लोगों ने उनके पास पहुंचकर नल खराब होने की बात कही तो वह मौके पर पहुंचे मौके पर पहुंचकर नल ठीक करवाया। मोहल्ले की महिलाएं ये सब देखकर समाजसेवी की जय जय कार करने लगी वहीं समाजसेवी नगर में बने अपने कार्यालय पर पहुंचकर जनता की जन समस्याएं सुनी। नगर व क्षेत्र में समाजसेवी की क्षेत्र में हर समय बने रहने को लेकर उनकी लोकप्रियता बढ़ती देखकर अन्य लोगों में बेचैनी बढ़ रही हैम समाजसेवी ने अपने कार्यालय पर कहा कि क्षेत्र की जनता के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि वे जनता के सुख दुख में हमेशा साथ खड़े दिखाई देंगे। क्षेत्र की जनता ही उनकी जमा पूंजी है जनता की जन समस्याएं सुनने के बाद उन्हें सूचना मिली। मोहल्ला सुलह सराय शिवालय मंदिर परिसर पर शिव कथा का आयोजन चल रहा है उन्होंने मंदिर परिसर पर पहुंचकर कथा सुनकर शंकर जी की पूजा अर्चना की। उनकी लोकप्रियता देखकर लोग अचंभित हो रहे थे#

No comments