#हरदोई:- बिलग्राम- बरसात में गाँव बन गया झील, पानी निकासी न होने से ग्रामीण परेशान, कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर ग्रामीणों का छलका दर्द#
#हरदोई:- बिलग्राम- बरसात में गाँव बन गया झील, पानी निकासी न होने से ग्रामीण परेशान, कीचड़ और गंदे पानी से गुजरने को मजबूर ग्रामीणों का छलका दर्द#
#हरदोई: बिलग्राम- सूबे की योगी सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को लेकर लाख दावे कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर की बात करें तो बहुत सी जगह ऐसी है. जहां पर विकास के नाम पर केवल खानापूर्ति की जाती है. ऐसा ही नजारा बिलग्राम ब्लॉक ग्राम अतर्क्षा खुर्द में देखने को मिला है. जहां पर गंदी नालियों का पानी गांव के मार्ग पर आ गया है और उससे ग्रामीणों को बमुश्किल होकर गुजरना पड़ता है.इसके साथ ही दूरदराज पढ़ने वाले बच्चे भी उसी गंदे पानी से होकर गुजरते हैं. जिससे साफ प्रतीत होता है कि सरकार के दावे सिर्फ हवा-हवाई हैं. जमीनी स्तर पर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है. ग्रामीणों ने कई बार मुख्य सड़क पर जलभराव की समस्या से निजात दिलाने को लेकर जिम्मेदारों से मांग की थी. लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है. ग्राम अतर्क्षा खुर्द में मुख्य रास्ते पर जलभराव के कारण गांव का हाल हुआ खराब.आपको बता दे कि हरदोई जनपद के विकासखंड बिलग्राम ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत ग्राम अतर्क्षा खुर्द में मुख्य मार्ग में गांव की नालियों का गंदा पानी भर गया हो गया है. जिससे आने जाने वाले यात्रियों को मार्ग से गुजर कर बमुश्किल अपना सफर तय करना पड़ रहा है. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार एसडीएम और ब्लाक अधिकारियों से इस जलभराव की समस्या की शिकायत की, लेकिन कोई भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है. उदासीनता के चलते गांव वाले परेशान हो रहे हैं. आज ग्रामीणों ने बिलग्राम तहसील पहुंचकर उप जिलाधिकारी को संबोधित प्रार्थना पत्र तहसीलदार विनीत कुमार सिंह को सौंपा. दिए गए प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने कहा कि दो दिन के अंदर समाधान न होने पर तहसील मुख्यालय में धरना प्रदर्शन किया जायेगा#
#तहसीलदार विनीत कुमार सिंह ने राजस्व टीम को मौके पर भेज जांच कर स्थिति की रिपोर्ट मांगी है, रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद जल्द से जल्द समस्या का निस्तारण कराया जायेगा#

No comments